जान्हवी कपूर को उनकी हालिया रिलीज 'गुडलक जेरी' के लिए पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। एक्टिंग के अलावा उन्हें बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए भी जाना जाता है। साल 2018 में धड़क के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही में तीनों खान के साथ काम करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Janhvi Kapoor: तीनों खान के साथ काम करना को लेकर जान्हवी ने दिया बड़ा बयान, कहा- उनके साथ जोड़ी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ काम करना चाहती हैं? तो इस पर जान्हवी ने एक दिलचस्प जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि तीनों सुपरस्टार्स के साथ उनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर अजीब लगेगी। उन्होंने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, 'वे सबसे बड़े सितारे हैं और हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है, लेकिन मैं अगर मैं उनके अपोजिट करूंगी तो थोड़ा अजीब लगेगा।' हालांकि उन्होंने कहा कि वह तीनों के साथ काम करना चाहती हैं। बता दें कि जान्हवी मौजूदा समय में 25 साल की हैं जबकि तीनों खान 50 साल के पार जा चुके हैं।
इस इंटरव्यू में जान्हवी ने आगे बताया कि किन अभिनेताओं के साथ उनकी जोड़ी अच्छी लगेगी। एक्ट्रेस ने बताया कि वरुण धवन, रणबीर कपूर जैसे सितारों के साथ बड़े पर्दे पर उनकी जोड़ी अच्छी लगेगी। इसके अलावा उन्होंने आलिया भट्ट की भी जमकर तारीफ की। एक्ट्रेस ने बताया कि आलिया ने उन्हें बहुत इंस्पायर किया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म गुड लग जैरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। इसके अलावा वह फिल्म 'बवाल' में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं जिन्हें दंगल और छिछोरे जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह मिस्टर और मिसेज माही, तख्त और मिली में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आएंगी।