{"_id":"626e40a7e431355e314dac2d","slug":"janhvi-kapoor-shares-throwback-video-of-dancing-on-umrao-jaan-song-in-aankhon-ki-masti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: जान्हवी कपूर ने 'उमराव जान’ के गाने पर किया क्लासिकल डांस, दिलकश अदाओं पर फैंस हुए फिदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Social Media: जान्हवी कपूर ने 'उमराव जान’ के गाने पर किया क्लासिकल डांस, दिलकश अदाओं पर फैंस हुए फिदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 01 May 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जान्हवी कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपने फोटो और वीडियो पोस्ट करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दो साल पुरानी यादों को सबसे साथ साझा किया है। दरअसल, जान्हवी कपूर ने अपनी एक थ्रोबैक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं फैंस भी उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
2 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को जान्हवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें वह 1981 में आई फिल्म 'उमराव जान' के गाने 'इन आंखों की मस्ती के' पर डांस करती नजर आ रही हैं। जान्हवी ने अम्ब्रेला सूट पहना हुआ है, जिसपर ब्लू और पिंक कलर के फूल बने हुए हैं। इस वीडियो के साथ जान्हवी ने लिखा कि ये वीडियो दो साल पुराना है, जब मैंने पहली बार बैठकी भाव किया था। मुझे पता है कि मैं दो दिन लेट हूं, फिर भी आप सभी को इंटरनेशनल डांस डे की शुभकामनाएं।
3 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर काफी समय से क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं और पहले भी कई बार अपने डांस वीडियो शेयर कर चुकी हैं। जान्हवी के इस डांस और उनकी अदाओं को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस ही नहीं मनीष मल्होत्रा और शनाया कपूर भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह सिद्धार्थ सेन गुप्ता द्वारा निर्देशित 'गुड लक जेरी' और करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी। ये फिल्म 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।