फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaya bachchan angry on paparazzi and shouted at them navya navel calm her down

Jaya bachchan: पैपराजी को देख फिर फूटा जया बच्चन का गुस्सा, यूजर्स बोले- पब्लिक ने इन्हें बड़ा बना दिया

Mon, 17 Oct 2022 10:21 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 17 Oct 2022 10:21 AM IST
सार

जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें जया पैपराजी पर भड़कती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jaya bachchan angry on paparazzi  and shouted at them navya navel calm her down
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री और नेता जया बच्चन को अक्सर पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया है। वह कई मौकों पर मीडियाकर्मियों पर अपना गुस्सा निकाल चुकी हैं और ऐसा एक बार फिर हुआ है। बीती रात, जया अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ एक फैशन शो में पहुंचीं। इस शो को अटेंड करने के बाद जब जया और नव्या एक साथ बाहर आए तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनकी फोटोज क्लिक करने लगे, जिस वजह जया बच्चन को गुस्सा आ गया। इसी वजह से जया ने कई पैपराजी की क्लास भी लगा दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन अपनी नातिन के साथ आगे की ओर बढ़ रही हैं। इस दौरान दोनों को कई पैपराजी ने घेर रखा है। तभी एक फोटोग्राफर अचानक ही लड़खड़ा जाता है, जिस पर जया बोलती हैं, 'मैं उम्मीद करती हूं कि तुम दोगुना तेजी से गिरो।' जया का गुस्सा यहीं शांत नहीं होता। वह आगे एक पैपराजी से उनकी संस्थान का नाम पूछती हैं और जब उन्हें मीडिया हाउस का नाम पता चलता है तो वह बोलती हैं कि यह कौन सा अखबार है? हालांकि, इस मौके पर नव्या अपनी नानी को शांत करवाने की कोशिश करती दिखीं।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जया बच्चन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग अभिनेत्री के इस बर्ताव से खुश नहीं हैं। इसी वजह से कई यूजर्स ने जया को ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, 'इसे ज्यादा ही एंगर इशू है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पागल लोग... फालतू में ऐसे लोगों के पीछे जाते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'पब्लिक इन्हें ज्यादा ही बड़ा बना देती है।' इसी तरह के और भी कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों, जया बच्चन 'केबीसी' में नजर आई थीं। इस दौरान जया और अभिषेक बच्चन ने सबके साथ मिलकर अमिताभ का 80वां जन्मदिन मनाया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया, रणवीर और जया के अलावा, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम रोल में दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed