{"_id":"5b557fde4f1c1b45748b6841","slug":"jhanvi-kapoor-and-ishaan-khattar-dhadak-beats-diljit-dosanjh-soorma-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की बेटी के आगे 3 दिन भी नहीं टिक पाई 'सूरमा', डेब्यू फिल्म ने ही तोड़े रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की बेटी के आगे 3 दिन भी नहीं टिक पाई 'सूरमा', डेब्यू फिल्म ने ही तोड़े रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में रिलीज फिल्म 'धड़क' और 'सूरमा' की। इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि 'धड़क' और 'सूरमा' का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा। साथ ही बताएंगे कि इन दोनों फिल्मों की कड़ी टक्कर में कौन सी फिल्म कितना कमाने में कामयाब रही।
2 of 5
soorma and dhadak
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दिलजीत की 'सूरमा' को टक्कर देने जाह्नवी की 'धड़क' रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन पर नजर डालें तो सूरमा के मुकाबले में 'धड़क' फिल्म बाजी मार ले गई। 'सूरमा' को रिलीज हुए एक हफ्ता बीत चुका है और दूसरा हफ्ता शुरू, लेकिन फिल्म अब तक केवल 25.66 करोड़ ही जुटा पाई। वहीं जाह्नवी की 'धड़क' ने रिलीज के तीन दिन में ही 33 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
3 of 5
soorma
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो पहले दिन 'सूरमा' का कलेक्शन थोड़ा ठंडा रहा लेकिन दूसरे दिन 56 फीसदी का उछाल देखा गया। इसके बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि 'सूरमा' हफ्ते के अंत तक अच्छी कमाई कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरे दिन के जबरदस्त उछाल के बाद कमाई के आंकड़ों में काफी गिरावट देखी गई ऐसे में इतना जरूर कह सकते हैं कि दिलजीत का जादू इस बार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। 'सूरमा' फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 25.66 करोड़ है।
#Soorma slowed down on second Fri, but picked up again on second Sat and Sun... [Week 2] Fri 85 lakhs, Sat 1.60 cr, Sun 2 cr. Total: ₹ 25.66 cr. India biz.#Soorma biz at a glance...
Week 1: ₹ 21.21 cr
Weekend 2: ₹ 4.45 cr
Total: ₹ 25.66 cr
India biz.
'धड़क' की बात करें तो इसने महज तीन दिन में ही 'सूरमा' को कमाई के मामले में मात दे दी। 'धड़क' ने रिलीज के पहले दिन 8.71 करोड़, दूूसरे दिन 11.04 करोड़ तो वहीं तीसरे दिन 13.92 करोड़ की कमाई की। यानी कि 'धड़क' ने तीन दिन की कमाई का आंकड़ा 'सूरमा' के हफ्तेभर की कमाई से ज्यादा है। 'धड़क' का अब तक का कलेक्शन 33.67 करोड़ तक पहुंच गया है।
And the BO numbers do the talking... #Dhadak packs an IMPRESSIVE TOTAL in its opening weekend... A consistent run on weekdays will help put up a STRONG Week 1 total... Fri 8.71 cr, Sat 11.04 cr, Sun 13.92 cr. Total: ₹ 33.67 cr. India biz.
'धड़क' फिल्म के आंकड़े को देखें और ट्रेड पंडितों की मानें तो यह फिल्म कुछ ही दिनों में 100 करोड़ आंकड़ा पार कर सकती है। 'धड़क' फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की है। हालांकि 'धड़क' के पास कमाई करने के लिए महज तीन दिन और बचे है। ऐसा इसलिए क्योंकि 27 जुलाई को संजय दत्त की फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर' रिलीज हो रही है। फिलहाल हम इतना जरूर कह सकते हैं जाह्नवी की 'धड़क' ने 'सूरमा' को कमाई के मामले पछाड़ दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।