{"_id":"5a9e742c4f1c1b641f8b8fcd","slug":"jhanvi-kapoor-last-year-birthday-pics-with-mom-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां श्रीदेवी के साथ इस तरह मनाया था जाह्नवी कपूर ने अपना पिछला बर्थडे ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां श्रीदेवी के साथ इस तरह मनाया था जाह्नवी कपूर ने अपना पिछला बर्थडे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Mar 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
jhanvi kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी 21 साल की हो गई हैं। यह पहला मौका है, जब जाह्नवी मां के बगैर अपना बर्थडे मना रही हैं। पिछले साल यानी 2017 में जाह्नवी के जन्मदिन पर श्रीदेवी ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पार्टी दी थी। पार्टी से बाहर निकलते वक्त की उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही थी। इन तस्वीरों को आप आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं...
jhanvi kapoor
श्रीदेवी हर साल अपनी बेटियों का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाती थीं। इस साल भी श्रीदेवी ने जाह्नवी के जन्मदिन की करीब 1 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। वह जाह्नवी के लिए सरप्राइज प्लान कर रही थीं। इतना ही नहीं श्रीदेवी जब दुबई में थीं तो वह जाह्नवी कपूर के लिए बहुत सारी शॉपिंग करने वालीं थीं। दुबई में शादी अटेंड करने के बाद उनका शॉपिंग का प्लान था इसलिए वो दुबई में रुकी थीं, लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका है और बेटी के जन्मदिन से पहले ही उन्होंने दुनिया कोअलविदा कह दिया।
jhanvi kapoor
खबरों के मुताबिक श्रीदेवी ने जाह्नवी के बर्थडे के लिए जो प्लान्स बनाए थे, उन्हें अब बिलकुल वैसे ही बोनी पूरा करेंगे। बोनी जाह्नवी का बर्थडे जैसे श्रीदेवी चाहती थी वैसे ही अच्छे से सेलिब्रेट करना चाहते हैं। इस दिन पूरा परिवार डिनर पर जाएगा, वहीं जाह्नवी की सौतेली बहन अंशुला कपूर भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
jhanvi kapoor
बता दें पिछले साल जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर श्रीदेवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर उनकी बचपन की तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए एक खास मैसेज लिखा था। श्रीदेवी ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मेरी परी जैसी बेटी के लिए जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। तुम मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत सौगाद हो। मेरी प्यारी बेटी तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।'
A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on