{"_id":"657ebe7b3c3274410b060b8c","slug":"jigra-actress-alia-bhatt-reveal-his-daughter-raha-nicknames-in-social-media-session-2023-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बेटी राहा के रखे हैं कई निकनेम, 'आस्क मी' सेशन में किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बेटी राहा के रखे हैं कई निकनेम, 'आस्क मी' सेशन में किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Sun, 17 Dec 2023 02:55 PM IST
सार
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। आज रविवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी' सेशन का आयोजन किया।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। आज रविवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी' सेशन का आयोजन किया, जिसमें फैंस ने उनकी बेटी राहा और त्वचा की देखभाल जैसी मजेदार चीजों के बारे में सवाल पूछे।
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
'आस्क मी' सेशन के दौरान प्रशंसक आलिया की नन्ही राहा के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक थे। एक यूजर ने उनकी बेटी के उपनामों के बारे में पूछा? आलिया ने राहा के उपनाम बताते हुए कहा, 'मैं राहा को 'राहु', 'रारा' और लॉलीपॉप' कहकर बुलाती हुं।'
एक प्रशंसक ने पूछा, 'क्या आप अभी भी राहा से अलग होने की चिंता महसूस करती हैं?' अभिनेत्री ने जवाब दिया, 'मेरे लिए राहा को छोड़ना कभी आसान नहीं होता। जब मैं बाहर होती हूं, तो मुझे ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि मुझे पता है कि राहा अपने परिवार के साथ सुरक्षित है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
चिंता से निपटने के बारे में पूछने पर आलिया ने कहा, 'हम सभी के साथ कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो हमारी चिंता को बढ़ा देती हैं। मैं खुद भी ऐसी स्थिति में फंस जाती हूं, जिस पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं होता है। उस स्थिति को समझने में काफी समय लग जाता है। मैं ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति से बात करती हूं, जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करती हूं। आप भी ऐसे ही व्यक्ति से बात करें जिस पर आप भरोसा करते हो।'
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी। इन दिनों आलिया भट्ट फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। अभिनेत्री इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रही हैं बल्कि धर्मा प्रोडक्शंस के साथ इसका निर्माण भी कर रही हैं। 'जिगरा' फिल्म का निर्देशन वासन बाला द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में आलिया के साथ शोभिता धुलिपाला भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'जिगरा' 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।