आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार हैं। आलिया की बॉन्डिंग न सिर्फ रणबीर कपूर से अच्छी है, बल्कि कपूर खानदार के हर सदस्य से उनका रिश्ता बेहतर है। जब से आलिया और रणबीर की शादी हुई है तब से नीतू कपूर को अक्सर आलिया से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक बार फिर उनके साथ ऐसा हुआ। एक बातचीत के दौरान नीतू कपूर से बहू-बेटे को लेकर कई सवाल पूछे गए जिनके उन्होंने दिलचस्प जवाब दिए।
Neetu Kapoor: क्या शादी के बाद बदल गए रणबीर? मां को पांच दिन में एक बार करते हैं कॉल, नीतू कपूर का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया की तारीफ के पुल बांधे
एक मीडिया बातचीत के दौरान नीतू कपूर ने बेटे की शादी के बाद जिंदगी में आए बदलावों पर बात करते हुए कहा, 'अगर बेटा जोरू का गुलाम बन जाता है तो दिक्कतें शुरू हो जाएंगी। लेकिन, रणबीर समझदार है।'इस दौरान नीतू कपूर ने बहू आलिया की खूब तारीफ की। बातचीत के दौरान नीतू कपूर ने कहा कि लोग मुझसे पूछते थे कि आलिया के साथ आपका रिश्ता कैसा होगा? मैंने कहा, 'यह बिल्कुल वैसा होगा, जैसा मेरा और मेरी सास का रहा। आलिया बहुत प्यारी है।'
सास-बहू के रिश्ते पर कही यह बात
नीतू कपूर ने आगे कहा कि अगर सास बहू में नहीं बन रही तो यह बेटे की गलती है। क्योंकि आप अपनी मां को बहुत प्यार करते हैं, लेकिन जब जोरू का गुलाम बन जाते हो ना, फिर मां को प्रॉब्लम होती हैं। अगर आप पत्नी और मां के रिश्ते में तालमेल बनाकर चलते हो, तो रिश्ते मजबूत होते हैं।' नीतू कपूर ने यह भी कहा कि वह रणबीर और आलिया को शादीशुदा जिंदगी को लेकर कोई सलाह नहीं देती हैं।
रणबीर को लेकर बोलीं...
नीतू कपूर ने कहा, 'सास और बहू का खराब रिश्ता एक पति की गलती होती है। समस्या तब शुरू होती है, जब बेटा जोरू का गुलाम बन जाता है।' जब नीतू कपूर से पूछा गया कि क्या वह रणबीर को लेकर ऐसा महसूस करती हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'रणबीर उन्हें इस तरह महसूस नहीं कराते हैं, क्योंकि रणबीर बहुत ज्यादा समझदार हैं। वह संतुलन रखना जानते हैं।' नीतू कपूर ने कहा कि रणबीर हर वक्त 'मॉम मॉम मॉम' नहीं करते हैं। वह वह पांच दिन में एक बार कॉल करके हालचाल पता कर लेते हैं और यह काफी है। काम की बात करें तो नीतू कपूर जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, कियारा आडवाणी,वरुण धवन, मनीष पॉल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।