फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jugjugg Jeeyo: चिंटूजी के बाद पहली बार एक्टिंग करेंगी नीतू कपूर, दूसरी पारी में कभी पुलिस बनीं तो कभी हाउसवाइफ

Sun, 22 May 2022 04:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 May 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
Jugjugg Jeeyo: See Actress Neetu Kapoor Characters In her Second Inning Films like Jab Tak Hai Jaan Do Dooni Chaar Besharam
ऋषि कपूर-नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
नीतू कपूर अपने दौर की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। अपने अभिनय से उन्होंने फैंस के दिलों पर राज किया। हालांकि, शादी और फिर मां बनने के बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे से एक लंबा ब्रेक लिया। वर्ष 1983 में फिल्म 'गंगा मेरी मां' उनकी पहली पारी की आखिरी फिल्म थी। इसके बाद वर्ष 2010 में उन्होंने फिल्म 'दो दूनी चार' से एक नए अंदाज में सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। उनके पूरे फिल्मी करियर पर नजर डालें तो कई शानदार फिल्में निकलकर आती हैं। मगर हम बात करेंगे उनकी दूसरी पारी की। नीतू कपूर जल्द ही फिल्म 'जुगजुग जियो' में नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। खास बात है कि वह अपने पति ऋषि कपूर की मौत के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस बहाने जानते हैं उनकी दूसरी पारी के कुछ और शानदार किरदार...
Jugjugg Jeeyo: See Actress Neetu Kapoor Characters In her Second Inning Films like Jab Tak Hai Jaan Do Dooni Chaar Besharam
'दो दूनी चार' - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार: कुसुम दुग्गल, फिल्म: 'दो दूनी चार' (2010)
नीतू कपूर ने कॉमेडी फिल्म 'दो दूनी चार' में कुसुम दुग्गल का किरदार निभाया। इस रोल के लिए उन्हें जी सिने अवॉर्ड मिला। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन हबीब फैसल ने किया है। फिल्म में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, अदिति वासुदेव, अर्चित कृष्णा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक मध्यम वर्ग के परिवार के ईर्द- गिर्द घूमती है।

Jugjugg Jeeyo: See Actress Neetu Kapoor Characters In her Second Inning Films like Jab Tak Hai Jaan Do Dooni Chaar Besharam
जब तक है जान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किरदार: पूजा, फिल्म: 'जब तक है जान' (2012)
इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नीतू कपूर ने मीरा थापर (कटरीना कैफ) की मां पूजा का किरदार निभाया। 'जब तक है जान' साल 2012 में रिलीज हुई एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन यश चोपड़ा ने और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान, कटरीना और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jugjugg Jeeyo: See Actress Neetu Kapoor Characters In her Second Inning Films like Jab Tak Hai Jaan Do Dooni Chaar Besharam
फिल्म 'बेशर्म' - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार: बुलबुल चौटाला, फिल्म: 'बेशर्म' (2013)
वर्ष 2013 में नीतू कपूर इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आईं। उन्होंने हेड कांस्टेबल बुलबुल चौटाला का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नीतू कपूर के पति और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी चुलबुल चौटाला के किरदार में नजर आए। 'बेशर्म' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया था। अब फैंस बेसब्री से नीतू कपूर की 'जुगजुग जियो' का इंतजार कर रहे हैं। अगले महीने रिलीज हो रही इस फिल्म में नीतू कपूर गीता का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसमें नीतू कपूर के साथ अभिनेता अनिल कपूर,  वरुण धवन, कियारा आडवाणी, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed