ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों का एक अलग ही रोमांच हुआ करता था। पहले के समय में जब रंगीन सिनेमा नहीं हुआ करता था उस समय में रंगहीन सिनेमा यानी की ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। इन फिल्मों का चार्म आज भी बरकरार है। नए जमाने के कलाकारों को भी इन फिल्मों में काफी दिलचस्पी रही है। हाल ही में अभिनेत्री जूही चावला ने भी अपना 'ओल्ड वर्ल्ड चार्म' शेयर किया है।
जूही चावला ने शेयर किया 'ओल्ड वर्ल्ड चार्म', फैंस से पूछा- 'आप मुझे किस फिल्म में फीचर करना चाहेंगे'
90 के दशक की बेहतरीन और खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में जूही चावला का नाम भी शामिल होता है। जूही चावला चुलबुली और चार्मिंग अभिनेत्री हुआ करती थीं। उनकी फैन फॉलोइंग आज भी कम नहीं है। जूही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है। जिसके जरिए उन्होंने अपने 'ओल्ड वर्ल्ड चार्म' के बारे में बताया है।
जूही चावला ने हाल ही में अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में जूही बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने पुराने जमाने (ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों का दौर) को लेकर क्रेज के बारे में बताया है। तस्वीर में जूही इतनी खूबसूरत और दिलकश नजर आ रही हैं कि किसी भी देखने वाले की उनके ऊपर से नजरें ही ना हटें।
तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में जूही लिखती हैं, 'मैंने हमेशा पुराने जमाने के आकर्षण (ओल्ड वर्ल्ड चार्म) से प्यार किया है। यदि मैं उस समय की किसी एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म में फीचर करती, तो वो कौ नसी होती ? मुझे ये आपसे जानना अच्छा लगेगा।' वाकई जूही की इस तस्वीर को देख कोई भी कह सकता है कि वो उस दौर में भी अपने दिलकश अंदाज से कहर ही ढातीं।
I've always loved the old world charm ❤️ If I were to feature in a Black & white movie from the time, which would that be ? Would love to know from you 😁👍 pic.twitter.com/0QPjhCpQsf
जूही की ये पोस्ट उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। जूही के सभी फैंस उनकी इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। साथ ही तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि जूही सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने 'इश्क' फिल्म का एक कॉमेडी सीन भी शेयर किया था।
पढ़ें: Year Ender 2020: इन धारावाहिकों ने इस साल कह दिया अलविदा, कुछ को तो पड़ी लॉकडाउन की मार
