सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jurassic World Dominion Weekend 1: जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन का आज मंडे टेस्ट, वीकएंड टॉप 10 में नहीं मिली जगह

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 09:02 AM IST
विज्ञापन
Jurassic World Dominion Day 3 Box Office Collection Weekend 1 Indian Collection all languages Hindi
‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग लेने वाली फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ के रिव्यूज का असर रविवार से दिखना शुरू हो चुका है। भारत में पहले दिन की ओपनिंग के हिसाब से टॉप 10 ओपनिंग लिस्ट में सातवें नंबर पर जा पहुंची हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ पहले वीकएंड के कलेक्शन के हिसाब से टॉप 10 लिस्ट में बरकरार नहीं रह सकी। हालांकि फिल्म का कारोबार रविवार को रिलीज के पहले दो दिनों शुक्रवार और शनिवार से बेहतर ही हुआ है, लेकिन ये बढ़ोत्तरी इतनी नहीं रही कि फिल्म देश में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की पहले सप्ताहांत हुई कमाई की टॉप 10 लिस्ट में जगह बना सकती।



यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू
Jurassic World Dominion Review: इंसानी लालच से संकट में आई धरती की दास्तां, एक शानदार सीरीज का भावनात्मक समापन

Trending Videos
Jurassic World Dominion Day 3 Box Office Collection Weekend 1 Indian Collection all languages Hindi
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले दिन की शानदार ओपनिंग
फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ ने रिलीज के पहले दो दिन भारत में अच्छा कारोबार किया। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 11.47 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर सबको चौंकाया भी। इस कमाई में अंग्रेजी संस्करण की हिस्सेदारी 8.5 करोड़ रुपये, हिंदी की 2.4 करोड़ रुपये, तमिल की पांच लाख रुपये और तेलुगू की हिस्सेदारी सात लाख रुपये रही। फिल्म की हिंदी में कमाई और अच्छी हो सकती थी लेकिन हिंदी भाषी क्षेत्रों में फिल्म की मार्केटिंग ठीक नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jurassic World Dominion Day 3 Box Office Collection Weekend 1 Indian Collection all languages Hindi
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूसरे दिन 20 फीसदी उछाल
शनिवार के दिन के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई और फिल्म ने सारी भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर 12.07 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ ने रिलीज के दूसरे दिन अंग्रेजी में 7.93 करोड़ रुपये, हिंदी में 3.46 करोड़ रुपये और तमिल में 68 लाख रुपये कमाए। पहले दो दिन की कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म रविवार को अच्छा खासा उछाल लेगी।

Jurassic World Dominion Day 3 Box Office Collection Weekend 1 Indian Collection all languages Hindi
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

काम नहीं आया रविवार
रविवार को फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ अपनी बीते दिन की 20 फीसदी की बढ़त भी बरकरार नहीं रख सकी। शनिवार के मुकाबले रविवार को फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 16 फीसदी के करीब ही बढ सका। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ ने रविवार को 14 करोड़ रुपये की कमाई सारी भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर भारत में की है। फिल्म का पहले वीकएंड का कुल कलेक्शन इस हिसाब से 37.54 करोड़ रुपये ही हो पाया है। ये कलेक्शन इतना नहीं है कि देश में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों के पहले वीकएंड के कलेक्शन की टॉप 10 लिस्ट में इसे जगह मिल पाती।

विज्ञापन
Jurassic World Dominion Day 3 Box Office Collection Weekend 1 Indian Collection all languages Hindi
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले वीकएंड की टॉप 10 लिस्ट
देश में पहले सप्ताहांत सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची इस प्रकार है:
क्रमांक             फिल्म                         पहले वीकएंड की कमाई (करोड़ रुपये में)
1.                    एवेंजर्स एंडगेम (2019)       157.20
2.          स्पाइडरमैन नो वे होम  (2021)          108.37
3.                एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर (2018)     94.30
4.                      डॉ. स्ट्रेंज 2 (2022)      79.50
5.                        द लॉयन किंग (2019)    54.75
6.               स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम (2019)   46.66
7.        फास्ट एंड फ्यूरियस हॉब्स एंड शॉ (2019) 42.90
8.                    फास्ट एंड फ्यूरिस 8 (2017)    41.63
9.                         कैप्टन मार्वल (2019)   40.71
10.                       द जंगल बुक (2016)     40.47          
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed