फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kacha Amrood: कच्चा बादाम के बाद अब सोशल मीडिया पर 'कच्चा अमरूद' की एंट्री, वायरल होने को तैयार गाना

Sun, 20 Mar 2022 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sun, 20 Mar 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Kacha amrood is getting viral after kacha badam on social media featuring shaaz khan
कच्चा अमरूद यूट्यूब पर हुआ रिलीज - फोटो : social media

सोशल मीडिया किसी भी चीज को हिट या वायरल करने के लिए एकदम सही प्लेटफॉर्म है। दुनिया का हर दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया पर है, लेकिन इस पर कब और क्या वायरल होगा यह कह पाना बहुत मुश्किल है। वायरल होते ही चीजें इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगती हैं। ऐसा ही कुछ दिनों पहले आए गाने 'कच्चा बादाम' के साथ हुआ था। सिंगर भुबन बड्याकर का यह गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था और गाने पर डांस कर अंजली अरोड़ा भी फेमस हो गई थीं। इस गाने को रिपीट करके बहुत बार देखा गया , लेकिन किसको पता था थोड़े समय में ही इसके जैसा कुछ और भी लोगों को देखने को मिलेगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर 'कच्चा अमरूद' नाम का एक गाना आया है, जो धीरे-धीरे लोगों की जुबान और वॉच लिस्ट में अपनी जगह बना रहा है। 



 
Kacha amrood is getting viral after kacha badam on social media featuring shaaz khan
कच्चा अमरूद - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर कच्चा अमरूद की एंट्री
'कच्चा बादाम' गाने के सोशल मीडिया पर तहलका मचाने के बाद 'कच्चा अमरूद' वायरल होना शुरू हो गया है। इस गाने को नोनो राणा, केडी कुलदीप और मोहम्मद शकीर ने गाया है। याद हो तो कच्चा बादाम के फेमस होने के बाद  इंटरनेट पर अमरूद बेचने वाले  का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह गाना गाते हुए अमरूद बेच रहा था। उसका गाना गाते हुए अमरूद को बेचने का तरीका 'कच्चा बादाम' वाला था और अब इसी पर गाना रिलीज हो गया है। 


 
Kacha amrood is getting viral after kacha badam on social media featuring shaaz khan
कच्चा अमरूद - फोटो : social media

14 मार्च को रिलीज हुआ गाना
14 मार्च को रिलीज हुए इस गाने के वायरल होने पूरी उम्मीद की जा रही है।  ट्रेंड के हिसाब से तो यही लग रहा है कि इस गाने पर भी कुछ समय बाद रिल्स और मींम बनने शुरू हो जाएंगे। इस गाने में साक्षी धामा, दक्ष त्रिपाठी और शाज खान नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kacha amrood is getting viral after kacha badam on social media featuring shaaz khan
कच्चा बादाम गाने के सिंगर भुबन बादायकर - फोटो : social media

कच्चा बादाम के पीछे की कहानी
कच्चा बादाम गाने की जहां तक बात है तो इसके गायक भुबन बड्याकर बीरभूम जिले में बादाम बेचा करते थे। बादाम बेचते समय ही वह 'कच्चा बादाम' गाया करते थे। सोशल मीडिया पर इसका एक छोटा सा वीडियो वायरल होते ही वह मशहूर हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed