फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बुरी आदत के लिए मशहूर रहे गोविंदा, 40 लाख की घड़ी दिखाते ही कादर खान ने लगाई थी डांट

Tue, 22 Oct 2019 12:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 22 Oct 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Kader Khan: Remembering the great actor entertainer & dialogue writer Kader Khan on his birthday
कादर खान, गोविंदा

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर कादर खान का निधन के बाद 22 अक्टूबर को पहला जन्मदिन है। वह बेशक हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने अभिनय की बदौलत हम सभी के दिलों में वह अब भी जिंदा हैं। कादर खान ने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। अफगानी मूल के कादर खान ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए। हालांकि उन्हें कॉमेडी रोल्स में सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

Kader Khan: Remembering the great actor entertainer & dialogue writer Kader Khan on his birthday
kader khan
कादर खान ने समय के पाबंद अमिताभ बच्चन के साथ तो काम किया ही साथ ही देर से आने के लिए मशहूर गोविन्दा के साथ भी उन्होंने कई फिल्में की हैं। एक दौर था कि कॉमिडी फिल्मों में गोविंदा और कादर खान की जोड़ी हिट मानी जाती थी। इन दोनों की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनमें राजा बाबू, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, आंखें जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
Kader Khan: Remembering the great actor entertainer & dialogue writer Kader Khan on his birthday
कादर खान, गोविंदा
कादर खान ने गोविंदा के बारे में एक रोचक किस्सा शेयर करते हुए कहा था- एक बार गोविन्दा ने अपनी कलाई पर बंधी घड़ी मुझे दिखाते हुए कहा कि कादर साहब देखिए ये घड़ी 40 लाख की है। मैंने गोविन्दा से बस ये ही कहा कि अगर तुम समय का सही उपयोग न कर पाओ तो इस 40 लाख की घड़ी का क्या फ़ायदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kader Khan: Remembering the great actor entertainer & dialogue writer Kader Khan on his birthday
कादर खान
बॉलीवुड में एक समय दोनों मनोरंजक कॉमेडी फिल्मों का पर्याय बन गए थे। आज भी कादर खान, गोविंदा की फिल्में दुनिया की सबसे दमदार फिल्मों में शुमार की जाती हैं।कादर खान बॉलीवुड के गिने चुने हरफनमौला कलाकारों में शामिल थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed