फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के लिए कमल हासन को करना पड़ा 3 घंटे इंतजार, ये रही असली वजह

Mon, 06 Aug 2018 11:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan wait for 3 hours for salman khan in dus ka dum set

दक्षिण भारत के मशहूर एक्टर कमल हासन फिल्म 'विश्वरूपम 2' के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी हैं। यह फिल्म तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में बनी है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कमल हासन कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म के हिंदी वर्जन को प्रमोट करने के लिए वह कई टेलीविजन शोज का हिस्सा बन रहे हैं ताकि फिल्म का अच्छे से प्रमोशन हो सके।

Kamal Haasan wait for 3 hours for salman khan in dus ka dum set

फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में कमल हासन फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा कुमार के साथ सलमान खान के शो 'दस का दम' के सेट पर भी पहुंचे थे। हालांकि इस एपिसोड की शूटिंग पिछले महीने की गई थी लेकिन इसका टेलिकास्ट इस वीकेंड पर किया गया। इस शो में कमल हासन काफी कम समय के लिए आए थे। वैसे तो शो में सलमान खान और कमल हासन दोनों ही सुपरस्टार लोगों का एंटरटेनमेंट करते नजर आए लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पर्दे के पीछे सब कुछ ठीक नहीं था। 

Kamal Haasan wait for 3 hours for salman khan in dus ka dum set

खबर है कि कमल हासन अपनी टीम और पूजा कुमार के साथ 'दस का दम' के सेट पर टाइम से पहुंच गए थे लेकिन सलमान खान ने वहां पहुंचने में बहुत समय लगा दिया। सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान सेट पर करीब 3 घंटे देर से पहुंचे। कमल हासन उनकी टीम ने सलमान खान का काफी इंतजार किया। आपको बता दें कि यह पहली बार है कि कमल हासन अपनी किसी फिल्म को हिंदी मार्केट के लिए इतना प्रमोट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan wait for 3 hours for salman khan in dus ka dum set

हालांकि सूत्रों के अनुसार जब सलमान खान सेट पर पहुंचे तो वह काफी प्यार और सम्मान के साथ कमल हासन से मिले। वहीं इस बात पर कमल हासन ने भी किसी तरह की नाराजगी नहीं जताई। इसके बाद एपिसोड की शूटिंग शुरू की गई। शूटिंग के दौरान कहीं भी नहीं लगा कि कमल हासन इस बात से नाराज हुए हों। आपको बता दें कि कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम 2' 10 अगस्त 2018 को रिलीज हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed