फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमल हासन ने किया आखिरी फिल्म का ऐलान, बोले-इसके बाद इंडस्ट्री से संन्यास ले लूंगा

Tue, 04 Dec 2018 03:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan will quit acting after Indian 2 and journal election 2019
kamal haasan - फोटो : file photo
हिंदी और साउथ फिल्मों में अपने एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले सुपरस्टार कमल हासन के फैंस के लिए बुरी खबर है। खबरों की मानें तो कमल हासन जल्द ही फिल्मी दुनिया से संन्यास ले सकते हैं। उनके संन्यास लेने की वजह बेहद खास है जो उनके फैंस को हैरान कर सकती है। वहीं कमल हासन जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग शुरू करने वाले हैैं।
Kamal Haasan will quit acting after Indian 2 and journal election 2019
kamal haasan - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबासइट डीएनए की खबर के अनुसार कमल हासन ने आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक्टिंग से खुद को अलग करने का फैसला किया है। बीते दिनों उन्होंने ‘मक्कल नीधि मय्यम’ नाम की अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन किया है। खबरों की मानें तो उनकी पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उतरेगी। इसको देखते हुए उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का मन बनाया है। 
 
Kamal Haasan will quit acting after Indian 2 and journal election 2019
kamal haasan - फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि कमल हासन अपनी आने वाली फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग करने के बाद फिल्मी परदे को छोड़ सकते हैं। उनकी इंडियन 2 साल 1996 में आई फिल्म इंडियन का सीक्वल है। मीडिया से बात करते हुए कमल हासन ने भी कहा है कि उनकी पार्टी इस बार के लोकसभा चुनाव में अपनी प्रतिनीधि उतारेगी। इसलिए उनका विचार है कि इंडियन 2 के बाद वह एक्टिंग छोड़ दें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan will quit acting after Indian 2 and journal election 2019
kamal haasan - फोटो : file photo
कमल हासन ने कहा है कि एक्टिंग छोड़ने के बाद भी वह बतौर प्रोड्यूसर फिल्मों से जुड़े रहेंगे। बता दें कि कमल हासन की राजनीतिक पार्टी ‘मक्कल नीधि मय्यम’इन दिनों तमिलनाडु में काफी सक्रिय है। हाल ही में एमएनएम ने ‘गज’ तूफान से प्रभावित लोगों के पुनरुत्थान के लिए बेहद खास काम किया है। नागपट्टिनम और वेदारण्यम के बीच तमिलनाडु तट पर तूफान ‘गज’ 16 नवम्बर को पहुंचा था, जिसमें 63 लोगों की जान गई और व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ।
विज्ञापन
Kamal Haasan will quit acting after Indian 2 and journal election 2019
कमल हासन - फोटो : file photo
बात करें कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 की तो इस फिल्म का निर्देशन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.0 के निर्देशक एस शंकर कर रहे हैं। इस फिल्म में कमल हासन के साथ कौन अभिनेत्री मुख्य भूमिका में होगी इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि फिल्म 2.0 बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन कर रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed