इन दिनों सोशल मीडिया पर फूड सर्विस ऐप जोमैटो और उसके डिलीवरी ब्वॉय का मामला चर्चा में बना हुआ है। पिछले दिनों एक महिला ने जोमैटो को डिलीवरी ब्वॉय कामराज पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद से ही ये मामला गर्माया हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार डिलीवरी ब्वॉय का सपोर्ट कर रहे हैं और अब इसी कड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स भी आगे आ रहे हैं। जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय के समर्थन में अब एक्ट्रेस काम्या पंजाबी उतरी हैं।
जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय के समर्थन में उतरीं काम्या पंजाबी, बोलीं- आंखें सब कहती हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने एक यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आंखें सब कहती हैं। मुझे लगता है कि जोमेटो डिलीवरी ब्वॉय कामराज निर्दोष है। मुझे उम्मीद है कि उसे जोमेटो से न्याय मिलेगा। कृपया उसे अपनी नौकरी खोने न दें।'
Well the eyes says it all... i feel #Kamraj the #ZomatoDeliveryGuy is innocent n i hope he gets justice @zomatoin @zomatocare @zomato pls dont let him lose his job 🙏🏻 https://t.co/43kBSE1hd8
इसके पहले कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी ने भी डिलवरी ब्वॉय के समर्थन में पोस्ट किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि, मुझे नहीं पता कि सच क्या है, लेकिन मुझे इस शख्स के लिए बुरा लग रहा है। उसने अपनी नौकरी खो दी और इस तस्वीर में वो बेचारा लग रहा है। हो सकता है उसने जो किया हो वो गलत हो लेकिन वो लगातार माफी मांग रहा है। सेक्शन 307 हाफ मर्डर के लिए और 7 साल जेल की सजा तब आपको मिलती है जब आपने किसी को चेहरे पर मारा हो।'
तो वहीं एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा ने लिखा था कि, 'जोमेटो इंडिया, कृपया सच की जांच करें और सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट करें। अगर सज्जन मासूम है (मेरा मानना है कि वह है), कृपया हमें महिला को दंडित करने में मदद करें। यह अमानवीय, शर्मनाक और दिल दहला देने वाला है। कृपया मुझे बताएं कि मैं कैसे मदद कर सकती हूं।'