सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: नॉमिनेशन वापस लेने पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ऐसे दुर्भावनापूर्ण अवॉर्ड शो…

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 22 Aug 2022 08:56 AM IST
सार

बॉलीवुड की पंगा गर्ल अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने किसी ना किसी बयान को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लगभग हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाली कंगना एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut reacted on withdrawal of nomination says my endeavor is to stop Such malicious award shows
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की पंगा गर्ल अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने किसी ना किसी बयान को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लगभग हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाली कंगना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रणौत ने एक फिल्म मैगजीन पर मुकदमा करने का फैसला किया है। इस बारे में एक्ट्रेस ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी। कंगना के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मैगजीन ने भी एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया था। साथ ही झूठे आरोप लगाने के चलते कंगना का नामांकन भी रद्द कर दिया था। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  

Trending Videos
Kangana Ranaut reacted on withdrawal of nomination says my endeavor is to stop Such malicious award shows
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, आखिरकार मैगजीन ने मेरी नॉमिनेशन वापस ले लिया है। इस भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ मेरी लड़ाई में साथ देने के लिए सभी का धन्यवाद। हालांकि, ये मुझे मैगजीन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से नहीं रोक सकती। मेरी कोशिश है इस तरह की अनैतिक प्रथाओं खत्म करना और ऐसे दुर्भावनापूर्ण अवॉर्ड शो को रोकना है। कोर्ट में मिलते हैं। अपने इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने मैगजीन को भी टैग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut reacted on withdrawal of nomination says my endeavor is to stop Such malicious award shows
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इससे पहले मैगजीन ने कंगना के आरोपों को झूठा बताते हुए सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा था। एक पोस्ट शेयर करते हुए मैगजीन ने कहा कि  ‘अवॉर्ड्स के नियम के मुताबिक,  ‘फिल्मफेयर के कार्यकारी संपादक ने रनौण को बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल में नामांकन के बारे में जानकारी दी गई और इंवाइट भेजने के लिए उनका पता पूछा।’  इसके साथ ही उन्होंने कंगना को भेजे अपने संदेश का एक अंश भी साझा किया है। साथ ही मैगजीन ने यह भी स्पष्ट किया कि कहीं पर भी उन्हें अवॉर्ड दिए जाने या इस इवेंट में परफॉर्मेंस के लिए कोई अनुरोध नहीं किया था।’ 

Kangana Ranaut reacted on withdrawal of nomination says my endeavor is to stop Such malicious award shows
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि बीते दिन अभिनेत्री कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए कहा था कि एक प्रतिष्ठित फिल्म मैगजीन मना करने के बावजूद उन्हें अपने अवॉर्ड फंक्शन में आने का बुलावा भेज रही है। ऐसे में उन्होंने मैगजीन के खिलाफ मुकदमा दायर करने का फैसला किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, 'मैंने वर्ष 2014 में इस तरह की अनैतिक, भ्रष्ट और पूरी तरह से अनुचित चीजों पर बैन लगा दिया है, लेकिन इस वर्ष मेरे पास उनके अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए लगातार कई फोन आ रहे हैं। वे मुझे फिल्म 'थलाइवी' के लिए अवॉर्ड देना चाहते हैं। इस तरह की चीजों को बढ़ावा देना मेरी गरिमा, कार्य नैतिकता और वेल्यू सिस्टम के बाहर है। इसलिए, मैंने मुकदमा करने का फैसला किया है। थैंक्स।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed