सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut Statement: 'बॉलीवुड गैंग' पर आया कंगना का बयान, कहा- मुझे कभी नेपोटिज्म से दिक्कत नहीं रही...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 18 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Statement on Nepotism in Bollywood
बॉलीवुड में नेपोटिज्म - फोटो : amar ujala

कंगना रणौत फिल्मों के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज के साथ पंगे की वजह से चर्चा में रहती हैं। कंगना अक्सर नेपो किड्स को निशाने पर लेती हैं। वह बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को लेकर हमेशा से मुखर रहीं हैं और आउटसाइडर्स के लिए आवाज उठाती रही हैं। कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड गैंग पर हमला बोला है।

Trending Videos
Kangana Ranaut Statement on Nepotism in Bollywood
kangna

अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए कंगना ने कहा,"बॉलीवुड में नेपोटिज्म मेरी समस्या कभी भी नहीं थी। समस्या थी नेपोटिज्म की वजह से बाहरी लोगों को आगे बढ़ने न देना, और दोनों में अंतर है। कंगना आगे कहती हैं कि अगर आप अपना काम तसल्ली से कर रहे हैं तो कोई समस्या नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Statement on Nepotism in Bollywood
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media

कंगना रणौत और करण जौहर के बीच आए दिन कोई न कोई विवाद होता रहता है। मौका मिलते ही कंगना करण की क्लास लगाने से पीछे नहीं हटती हैं। कंगना ने करण के शो कॉफी विद करण में उनको मूवी माफिया और नेपोटिजम का फ्लैग बियरर तक बता दिया था।

Kangana Ranaut Statement on Nepotism in Bollywood
कंगना रनौत एथनिक सूट लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut

बहुत जल्द कंगना एकता कपूर के शो 'लॉकअप' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में लॉकअप का ट्रेलर रिलीज हुआ है। लॉकअप शो में 16 प्रतियोगियों को बिना किसी सुविधाओं के जेल जैसे माहौल में बंद कर दिया जाएगा। साथ ही इसमें प्रतियोगियों को ऐसे साथी प्रतियोगी के साथ रखा जाएगा, जिनसे उनके संबंध ठीक नहीं हैं। इस शो को आप एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर भी देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed