{"_id":"6265798f4c0ea970332a2749","slug":"kapil-sharma-asked-nawazuddin-a-funny-question-about-his-bungalow-after-knowing-the-question-you-will-also-laugh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Television: कपिल शर्मा ने नवाजुद्दीन से उनके बंगले 'व्हाइट हाउस' को लेकर पूछा मजेदार सवाल, जानकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Television: कपिल शर्मा ने नवाजुद्दीन से उनके बंगले 'व्हाइट हाउस' को लेकर पूछा मजेदार सवाल, जानकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 25 Apr 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के आने वाले एपिसोड में जल्द ही हीरोपंती 2 की स्टारकास्ट नजर आने वाली है। सोनी एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम हैंडल की ओर से साझा किए गए वीडियो में कपिल को अभिनेता टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तारा सुतारिया और फिल्म निर्देशक अहमद खान का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। एपिसोड में कपिल नवाजुद्दीन के नए सफेद घर के बारे में मजेदार सवाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
2 of 4
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
एपिसोड के प्रोमो क्लिप में, कपिल कहते हैं, 'नवाजुद्दीन भाई ने हाल ही में व्हाइट हाउस की तरह सफेद रंग का एक सुंदर नया घर बनाया है। कभी जब आप अपने घर के अंदर बैठे होते हो तो क्या आपको फीलिंग नहीं आती कि अपुन ही प्रेसिडेंट है।' कपिल यहीं नहीं रुकते वह आगे कहते हैं, 'बंदा अगर सफेद रगं की नई शर्ट भी सिल्वा ले तो बहुत संभालकर रखता है कि गंदी न हो जाए आप तो सफेद बंगला बनाए हैं तो क्या आप छत पर कबूतर उड़ने जाते हैं? कपिल के इस सवाल से वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट जाती है।
3 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इस साल की शुरुआत में नवाजुद्दीन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को अपने घर की पहली झलक दिखाई थी। एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'एक अच्छा अभिनेता कभी बुरा इंसान नहीं हो सकता, क्योंकि यह उसकी आंतरिक शुद्धता ही है, जो उसके अच्छे काम को बाहर लाती है।' उन्होंने इस बंगले का नाम अपने पिता की याद में 'नवाब' रखा है। इससे पहले, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि नया घर खरीदने का उनका कोई इरादा नहीं था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि घर होना ही चाहिए, इस अवधारणा में वह विश्वास नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा, 'किसी ने मुझे प्लॉट दिखाया तो मैंने सोचा कि चलो इसे लेने में कोई नुकसान नहीं है। फिर धीरे-घीरे चीजें आगे बढ़ती रहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि इस घर को खरीदने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में वास्तुकला और सौंदर्यशास्त्र की पढ़ाई का इस्तेमाल घर को डिजाइन करने में किया जा सकता है। गौरतलब है कि नवाजुद्दीन जल्द ही फिल्म हीरोपंती 2 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह अदभुत और टीकू वेड्स शेरू में अहम रोल में दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।