कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) की शादी को 3 महीने होने वाले हैं। इन दोनों ने लव मैरिज की है। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपनी पत्नी गिन्नी के लिए शो के दौरान रोमांटिक गाना गाया। कपिल के इस रोमांटिक अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद कपिल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
VIDEO: पत्नी को देख खुलेआम रोमांटिक हुए कपिल शर्मा, शो के दौरान गिन्नी की हुई ऐसी हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वायरल वीडियो में हंसराज हंस, दलेर मेहंदी और मीका सिंह बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इन सभी ने शो के दौरान खूब मस्ती की। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि मीका कह रहे हैं कि जब कपिल गाना गाते हैं तो गिन्नी बहुत खुश हो जाती हैं। मीका सिंह के यह कहते ही कपिल शरमा जाते हैं। इसके बाद कपिल माइक पकड़ते हैं और किशोर कुमार का गाना ओ हंसिनी गुनगुनाते लगते हैं।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
कपिल को यूं गाते देख गिन्नी खुश होने के साथ-साथ इमोशनल हो जाती हैं और तालियों के साथ पति कपिल की हौसला अफजाई करती हैं। आपको बता दें, कपिल ने शादी के बाद ही फिर से टेलीविजन पर कमबैक किया है। कपिल ने गिन्नी के साथ अपने होमटाउन में शादी रचाई थी इसके बाद रिसेप्शन भी दिया था। कपिल शर्मा की वापसी जबरदस्त रही। टीआरपी के मामले में कई सीरियल को कपिल के शो ने टक्कर दी है।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
खबरों की मानें तो सुनील ग्रोवर जल्द ही मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो में नजर आएंगे, लेकिन इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, कपिल के शो में गुत्थी के किरदार को लोग बहुत मिस कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस शो में सलमान और कटरीना की एक झलक देखने को मिल सकती है। फिलहाल यह जोड़ी फिल्म भारत को लेकर बिजी है।