फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फिरंगी' के फ्लॉप होने पर बौखलाए कपिल शर्मा, समीक्षकों पर ऐसे निकाला गुस्सा

Tue, 19 Dec 2017 02:39 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 19 Dec 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma got angry on flop of firangi spoke against critics

कॉमेडियन से हीरो बने कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म 'फिरंगी' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ है। फिल्म की असफलता से कपिल नाराज हैं और गुस्से में उन्होंने फिल्म समीक्षकों को काफी कुछ कहा है। एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान कपिल ने समीक्षकों को उनका काम सिखाते हुए अपनी नाराजगी जताई। कपिल ने कहा, 'समीक्षकों की बातें सुनने लगे तो लोग अच्छी और साफ-सुथरी फिल्में देख ही नहीं पाएंगे, लेकिन उन समीक्षकों की भी यही रोजी-रोटी है, तो उनका काम चलता रहे।' 



पढ़ेंः राजकुमार राव ने इंटरव्यू में खोले कई चौंकाने वाले राज, कास्‍टिंग काउच पर भी कही बड़ी बात

kapil sharma got angry on flop of firangi spoke against critics

गुस्से में कपिल कहते हैं, 'मुझे दुख होता है जब अंग्रेजी स्कूलों में पढ़े 5 से 10 फिल्म समीक्षक अपनी राय दर्शकों पर थोपते हैं। उन्हें क्या पता हिंदी मीडियम में पढ़े छोटे शहरों के लोगों को क्या पसंद है। समीक्षकों को अपना काम करना चाहिए, उन्हें बढ़ा-चढ़ा कर फिल्मों से गलतियां नहीं निकालनी चाहिए। बिना मतलब फिल्म के बारे में कुछ भी नहीं लिखना चाहिए। फिल्म का पहला हाफ कुछ लोगों को कम पसंद आ रहा है लेकिन दर्शक बुराई नहीं कर रहे हैं। मुझे लगता है फिल्म पहले जनता को ही देखनी चाहिए।' 

kapil sharma got angry on flop of firangi spoke against critics

कपिल ने आगे कहा कि उन्होंने कुछ लोगों के कमेंट पढ़े थे। कहीं पर लोगों ने लिखा था कि अगर हम फिल्म समीक्षकों के कहने में फिल्म देखने न जाते तो एक साफ-सुथरी, अच्छी और मनोरंजक फिल्म देखने नहीं जा पाते। इसलिए कपिल चाहते हैं कि जनता फिल्म देखकर खुद तय करें कि फिल्म कैसी है, यह समीक्षक तो कुछ भी कहते हैं।

पढ़ेंः तैमूर के बर्थडे की तैयारियां शुरू, कुछ यूं सजाया गया है 'पटौदी हाउस'

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma got angry on flop of firangi spoke against critics
Firangi

सुनील के साथ हुए अपने झगड़े पर बात करते हुए कपिल ने कहा, 'वैसे तो ये झगड़ा अब पुरानी बात हो गई लेकिन सुनील से झगड़े के बाद उन्हें काफी मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान हुआ है। कभी-कभी ऐसा होता है, ऐसे नुकसान बहुत लोगों को हुए हैं और होते हैं, यही सोचकर आगे बढ़ना चाहिए। ये शो बहुत बड़ा है और इसे लोगों ने बहुत प्यार दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed