फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ और शाहरुख की इस सुपरहिट फिल्म का बनने जा रहा रीमेक, एकता कपूर ने कर ली तैयारी

Thu, 19 Apr 2018 03:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
karan johar kabhi khushi kabhie gham ramake on tv
कभी खुशी कभी गम

निर्देशक करण जौहर अपनी सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का पार्ट-2 बनाने की इच्छा कई बार जाहिर कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में करण ने बताया था कि सभी स्टार्स को फिर से एक ही फिल्म में कास्ट करना काफी मुश्किल होगा। भले ही वह इस फिल्म का दूसरा हिस्सा जल्द ना बना पाए लेकिन अब उनकी इस फिल्म का रीमेक बनने जा रहा है। 

karan johar kabhi khushi kabhie gham ramake on tv
Kabhi Khushi Kabhie Gham

जी हां, अब इस फिल्म को जल्द ही आप टीवी सीरियल के रूप में देख सकते हैं। प्रोड्यूसर एकता कपूर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म पर आधारित एक शो बनाने जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस शो के लिए 'रोडीज' और 'स्पिट्सविला' के कंटेस्टेंट को चुना जा सकता है। इसके लिए एक्टर वीजे, वरुण सूद के नाम की चर्चा है।

karan johar kabhi khushi kabhie gham ramake on tv
Varun Sood

इंडिया फोरम्स वेबसाइट के मुताबिक, 'वरुण को लीड रोल के लिए चुना जा सकता है। माना जा रहा है कि वह ऋतिक का किरदार निभाते नजर आएंगे। यही नहीं अब एकता कपूर सीरियल के दूसरे स्टारकास्ट को ढूंढ़ने का काम कर रही हैं। फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जया बच्चन, ऋतिक रोशन, काजोल, और करीना कपूर ने बेहतरीन अभिनय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar kabhi khushi kabhie gham ramake on tv
Varun Sood
यह सीरियल सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि वरुण सूद 'रोडीज X2' के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। उन्हें इसी शो से लाइमलाइट मिली थी। इस शो के बाद वरुण ने 'एमटीवी स्पिट्सविला 9' में हिस्सा लिया था। जिसमें वह फर्स्ट रनर अप रहें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed