{"_id":"5e6f32bf8ebc3ea4dc79e0fb","slug":"karan-johar-will-do-some-changes-in-the-script-of-dostana-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुभ मंगल ज्यादा सावधान की औसत कमाई ने धर्मा में बजाई घंटी, दोस्ताना 2 की पटकथा को और कसने की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शुभ मंगल ज्यादा सावधान की औसत कमाई ने धर्मा में बजाई घंटी, दोस्ताना 2 की पटकथा को और कसने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दोस्ताना 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लगातार सात हिट फिल्में देने के बाद सुपरस्टार आयुष्मान खुराना की आठवीं फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान के औसत कारोबार ही कर पाने ने निर्माता करण जौहर को परेशानी में डाल दिया है। करण की अगली फिल्म दोस्ताना 2 समलैंगिक रिश्तों पर बन रही है। शुभ मंगल ज्यादा सावधान से पारिवारिक दर्शकों के दूर रहने से ही ये फिल्म आयुष्मान की पिछली फिल्मों की तरह सौ करोड़ या उससे ऊपर का कारोबार करने चूकी है। इससे सबक लेते हुए दोस्ताना 2 की पटकथा में फेरबदल की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
2 of 4
Karan Johar
- फोटो : social media
जानकारी के मुताबिक करण जौहर की चिंता का विषय ये है कि उनकी फिल्म 'दोस्ताना 2' का विषय समलैंगिक संबंधों पर ही आधारित है। ऐसे मुद्दों पर फिल्में करने के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान की फिल्म का अगर यह हाल हुआ है, तो उनकी फिल्म का क्या हाल हो सकता है?
3 of 4
karan johar
इसी वजह से वह अपनी फिल्म में कुछ और रुचिकर मोड़ लाने पर विचार कर रहे हैं। करण की फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जिनकी पहुंच अपने चुलबुले स्वाभाव की वजह से हिंदी सिनेमा के एक बड़े तबके तक है। लेकिन कार्तिक की सारा अली खान के साथ पिछली फिल्म लव आजकल ने दर्शकों और समीक्षकों को निराश किया है। ऐसे में करण का एक निर्माता के रूप में विचार करना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
आयुष्मान खुराना की फिल्म से पहले हाल ही में समलैंगिक संबंधों पर सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' आई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ उनके पिता अनिल कपूर और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई है। इतने अच्छे कलाकार होने के बावजूद फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिला। अब इसी मुद्दे पर फिल्म बनाने से पहले करण जौहर का ध्यान इतिहास के इन्हीं उदाहरणों की ओर जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।