{"_id":"60127ed38ebc3ef917256d3e","slug":"kareena-kapoor-khan-and-bipasha-basu-never-worked-together-after-ajnabee-because-of-slap-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अजनबी' के सेट पर करीना कपूर ने जड़ दिया था बिपाशा बसु को चांटा, कई सालों तक रही अनबन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अजनबी' के सेट पर करीना कपूर ने जड़ दिया था बिपाशा बसु को चांटा, कई सालों तक रही अनबन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 28 Jan 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना, बिपाशा
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड में साथ काम करते हुए जहां कई बार प्यार और दोस्ती होती है तो कई बार झगड़ा और विवाद भी हो जाता है। बॉलीवुड में हीरोइनो के बीच खासकर कई मौकों पर कैटफाइट देखने को मिल जाती है। कुछ ऐसी ही लड़ाई करीना कपूर खान और बिपाशा बसु के बीच फिल्म 'अजनबी' के दौरान देखने को मिली थी। अपने करियर के शुरूआती दिनों में दोनों ही एक्ट्रेस फिल्म 'अजनबी' में साथ नजर आईं थी। हालांकि इस फिल्म के सेट पर दोनों के बीच कुछ ऐसा हो गया था कि करीना और बिपाशा ने फिर कभी दोबारा साथ काम नहीं किया। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस बात को लेकर हुआ था करीना और बिपाशा में झगड़ा।
Trending Videos
2 of 5
Ajnabee
करीना कपूर खान ने बॉलीवुड में साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म से करीना को कुछ खास फायदा नहीं मिला, लेकिन अगले साल ही फिल्म 'अजनबी' करीना के करियर की बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल और बिपाशा बसु नजर आए थे। फिल्म में करीना बॉबी की पत्नी के रोल में थीं तो वहीं बिपाशा अक्षय कुमार की पत्नी बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो दोनों एक्ट्रेसेज के बीच एक ड्रेस को लेकर तनातनी शुरू हुई थी और ये बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि सेट पर इनके झगड़े खुलकर सामने आने लगे थे। इतना ही नहीं ये भी कहा जाता है कि दोनों एक्ट्रेस के बीच विवाद इस कदर आगे बढ़ गया था कि करीना ने गुस्से में बिपाशा को तमाचा जड़ दिया था। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इस बारे में ये दोनों ही एक्ट्रेस बता सकती हैं।
4 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : instagram/bipashabasu
करीना और बिपाशा के बीच बात बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी और इसी वजह से दोनों कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आई। इतना ही नहीं और कई मौकों पर भी करीना और बिपाशा को एक दूसरे का मजाक उड़ाते देखा गया। 'कॉफी विद करण' में एक एपिसोड के दौरान करीना ने बिपाशा की एक्टिंग पर सवाल उठाए थे। हालांकि सालो बाद करीना और बिपाशा की इस लड़ाई पर तब विराम लगा जब करीना ने सैफ की बर्थडे पार्टी में बिपाशा को बुलाया और बिपाशा इस पार्टी में पहुंची भी।
विज्ञापन
5 of 5
बिपाशा ,करीना
- फोटो : Instagram
अब करीना और बिपाशा दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुलकर इंजॉय कर रही हैं। करीना जहां दोबारा मां बनने वाली हैं तो वहीं बिपाशा ने अभी तक ऐसी कोई खुशखबरी फैंस के साथ शेयर नहीं की है। बिपाशा कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं करीना इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड इंजॉय कर रही हैं और बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।