फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना की 'वीरे दी वेडिंग' पर दिखा रजनीकांत की फिल्म 'काला' का असर, 7वें दिन कमाई घट कर रह गई इतनी

Fri, 08 Jun 2018 05:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and swara bhaskar film Veere Di Wedding box office collection day 7
veere di wedding

करीना कपूर, सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को रिलीज हुए हफ्ताभर बीत चुका है। फिल्म ने 7 दिनों में 56 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर डाला है। हालांकि फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस शुक्रवार रजनीकांत की फिल्म 'काला' रिलीज हुई है ऐसे में 'वीरे दी वेडिंग' का कलेक्शन और गिर सकता है रजनीकांत की फिल्म 'काला' गुरुवार को दुनियाभर में रिलीज हुई है। इस फिल्म को 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

Kareena Kapoor Khan and swara bhaskar film Veere Di Wedding box office collection day 7
veere di wedding
'वीरे दी वेडिंग' ने पहले ही दिन 10.70 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई की थी। अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के 7 दिन का कलेक्शन बताया है। फिल्म ने 7वें दिन 4.06 करोड़ की कमाई की। बता दें 'वीरे दी वेडिंग' ने शुरुआत में अच्छी कमाई की थी लेकिन बाद में इसका कलेक्शन लगातार गिरता गया। हालांकि फिल्म बजट निकालने में कामयाब हो चुकी है। 
 

 
Kareena Kapoor Khan and swara bhaskar film Veere Di Wedding box office collection day 7
veere di wedding
ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 10.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर ट्रेड पंडितों को चौंकाया था। शनिवार को 12.25 करोड़ रुपये बटोरे। रविवार को फिल्म के खाते में 13.57 करोड़ आए। सोमवार को फिल्म ने महज 6.04 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। छठे दिन यानि बुधवार को फिल्म का कलेक्शन महज 4.87 करोड़ ही रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and swara bhaskar film Veere Di Wedding box office collection day 7
वीरे दी वेडिंग
करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर यह वुमन सेंट्रक फिल्म बोल्ड कंटेंट से भरी हुई है।  कमाई के कारण 'वीरे दी वेडिंग' साल 2018 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर आ गई। हालांकि इस फिल्म के कलेक्शन की वो रफ्तार कायम नहीं रह सकी जो पहले दिन थी और इस कारण से 'वीरे दी वेडिंग' वीकेंड में साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में पांचवे स्थान पर पहुंच गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed