फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 करोड़ी होने में एक कदम दूर है 'वीरे दी वेडिंग', जानिए 5वें दिन का कलेक्शन

Wed, 06 Jun 2018 02:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan film Veere Di Wedding box office collection day 5
Veere Di Wedding - Hindi

शशांक घोष के डायरेक्शन में बनी 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर धूम भी मचा रही है। बोल्ड कंटेंट होने के बावजूद दर्शकों द्वारा फिल्म काफी पसंद की जा रही है। इस फुल टाइम मस्ती फिल्म में चार एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म ने पहले ही दिन 10.70 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई की थी। अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के 5 दिन का कलेक्शन बताया है।

Kareena Kapoor Khan film Veere Di Wedding box office collection day 5
veere di wedding
ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 10.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर ट्रेड पंडितों को चौंकाया था। शनिवार को 12.25.50 करोड़ रुपये बटोरे। रविवार को फिल्म के खाते में 13.57 करोड़ आए। सोमवार को फिल्म ने महज 6.04 करोड़की कमाई की। मंगलवार को भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली।
 
Kareena Kapoor Khan film Veere Di Wedding box office collection day 5
veere di wedding
पांचवे दिन ही फिल्म का कलेक्शन महज 5.47 करोड़ ही रहा। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 48.03 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की इतनी कमाई देख मेकर्स को भी यकीन नहीं हो पा रहा है। करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर यह वुमन सेंट्रक फिल्म बोल्ड कंटेंट से भरी हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan film Veere Di Wedding box office collection day 5
veere di wedding
'वीरे दी वेडिंग' में डायलॉग काफी बोल्ड हैं जिस वजह से इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। सिर्फ पाकिस्तान को छोड़कर यह फिल्म 1 जून को वर्ल्ड वाइड रिलीज हुई। फिल्म ने दिल्ली, यूपी और पूर्वी पंजाब के हिस्से में काफी अच्छा बिज़नस किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed