{"_id":"5a28c1994f1c1b6e468b8cfe","slug":"karni-sena-give-honour-to-shatrughan-sinha-for-speaking-against-padmavati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करणी सेना ने शत्रुघ्न सिन्हा को दिया सम्मान, फिल्म 'पद्मावती' के खिलाफ बोलने पर जताई खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करणी सेना ने शत्रुघ्न सिन्हा को दिया सम्मान, फिल्म 'पद्मावती' के खिलाफ बोलने पर जताई खुशी
Thu, 07 Dec 2017 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पद्मावती' को लेकर एक तरफ जहां कई बॉलीवुड सितारे निर्देशक संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का साथ देते नजर आ रहे हैं वहीं एक्टर और पॉलीटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा ने करणी सेना का साथ दिया है।
कुछ दिनों पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्टर शाहरुख खान से ट्वीट करके पूछा कि वो लोग क्यों 'पद्मावती' के बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। क्यों वो लोग फिल्म मेकर्स का साथ दे रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट ने ही उन्हें करणी सेना के लिए महान बना दिया।
आपको बता दें कि करणी सेना ने शत्रुघ्न सिन्हा को फिल्म पद्मावती के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सम्मानित किया है।
3 of 4
फिल्म 'पद्मावती' को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि उन्होंने इस फिल्म के बारे में तभी बोला जब महान फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने इसके बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो क्या बात करते हैं उन्हें पता है और वो सबके सम्मान का ख्याल रखना जानते हैं। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली को उन्होंने कहा कि उन्हें राजपूतों के सम्मान का पूरा ख्याल रखना चाहिए था।
उन्होंने सेंसर सर्टिफिकेट मिलने से पहले मीडिया के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखने के खिलाफ भी आवाज उठाई और संजय लीला भंसाली पर अपना गुस्सा जताया। उनके इसी व्यवहार के चलते करणी सेना उनसे खुश हुई है और उन्हें सम्मानित किया है। आपको बता दें कि DNA की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और आमिर खान ने पर्सनली दीपिका पादुकोण को फोन कर फिल्म 'पद्मावती' के लिए उनका साथ देने की बात कही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।