फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2: 'कार्तिकेय 2' का जलवा अभी भी कायम, हिंदी में इतने करोड़ पहुंचा कलेक्शन

Tue, 06 Sep 2022 11:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 06 Sep 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Karthikeya 2 Box office total collection in Hindi version Nikhil Siddharth Anupam Kher
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' का जादू अभी भी सिनेमाघरों में बना हुआ है। दर्शक अब तक थिएटर्स में इस फिल्म के देखने के लिए पहुंच रहे हैं। शानदार कमाई की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। तीसरे वीकएंड के बाद भी फिल्म की शानदार कमाई जारी है। हिंदी में फिल्म की लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जहां एक और विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। वहीं, कार्तिकेय 2 अभी भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। 

Karthikeya 2 Box office total collection in Hindi version Nikhil Siddharth Anupam Kher
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कंटेंट अच्छा हो तो फिल्म को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। यही वजह है कि फिल्म ने हिंदी पट्टी में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। हिंदी में मात्र सात लाख रुपये से शुरुआत करने वाली यह फिल्म अब 30 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई है। फिल्म की लगातार हो रही कमाई से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में अभी और इजाफा देखने को मिल सकता है।

 

Karthikeya 2 Box office total collection in Hindi version Nikhil Siddharth Anupam Kher
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि कार्तिकेय 2 ने पहले वीकएंड में सभी भाषाओं में 30.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं दूसरा हफ्ता भी कार्तिकेय 2 के लिए अच्छा ही रहा था। दूसरे हफ्ते में फिल्म का कुल कारोबार 30.59 करोड़ रुपये था। वहीं तीसरे हफ्ते में फिल्म का बिजनेस 15.59 करोड़ रुपये रहा था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म अब तक 80 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthikeya 2 Box office total collection in Hindi version Nikhil Siddharth Anupam Kher
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि फिल्म में निखिल के अलावा अनुपमा परमेश्वरन, अनुपम खेर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन चंदू मोंदेती ने किया है। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई 'कार्तिकेय' का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म को केवल दर्शकों की ही नहीं बल्कि समीक्षकों की भी सराहना मिली है। लोगों के साथ सेलेब्स भी इस फिल्म की खुलकर तारीफ कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed