फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehzada: इस साल नहीं रिलीज होगी 'शहजादा', अब 2023 में सिनेमाघरों में होगी कार्तिक आर्यन की एंट्री

Sat, 16 Jul 2022 03:08 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 16 Jul 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Film Shehzada Release Date postponed will now come in cinemas on 10 feb 2023
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म 'शहजादा' की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इस साल 4 नवंबर को कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' और अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' के साथ रिलीज होने वाली थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर होने वाले इस क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है।

Kartik Aaryan Film Shehzada Release Date postponed will now come in cinemas on 10 feb 2023
कृति सेनन-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, खुद कार्तिक आर्यन ने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। अभिनेता ने बताया कि अब उनकी फिल्म 'शहजादा' अब अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी। बता दें कि कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की यह फिल्म अल्लू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमुलु' की रीमेक है।

Kartik Aaryan Film Shehzada Release Date postponed will now come in cinemas on 10 feb 2023
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

दिलचस्प बात यह है कि 'शहजादा' से पहले भी कार्तिक आर्यन और कृति सेनन फिल्म 'लुका छुपी' में एक साथ नजर आ चुके हैं। यदि हम कार्तिक की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो अभिनेता इस एक्शन ड्रामा के अलावा हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया' में दिखाई देंगे। बता दें कि इस फिल्म कार्तिक आर्यन एक पायलट की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Film Shehzada Release Date postponed will now come in cinemas on 10 feb 2023
करण जौहर, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होने वाली थी। यानी कार्तिक आर्यन बॉक्स ऑफिस पर करण जौहर से भीड़ने वाले थे। किंतु आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया की प्रेग्नेंसी की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। यानी अब कार्तिक आर्यन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करण जौहर की फिल्म से क्लैश नहीं करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed