{"_id":"5af967374f1c1bda408b53b2","slug":"kartik-aaryan-replaced-hrithik-roshan-from-famous-fairness-brand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस टॉप एक्टर से कार्तिक आर्यन ने चुटकियों में छीना बड़ा प्रोजेक्ट, एक वीडियो ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस टॉप एक्टर से कार्तिक आर्यन ने चुटकियों में छीना बड़ा प्रोजेक्ट, एक वीडियो ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aryan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में 7 साल पहले अपने करियर की शुरुआत की थी। महज 7 साल में कार्तिक ने अपनी पैठ बॉलीवुड में इतनी मजबूत कर ली है कि वह अब फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स को टक्कर दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि कार्तिक फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर की जगह फेमस ब्रांड को प्रमोट कर सकते हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है जिसने इस खबर की पुष्टि कर दी।
Karthik Aryan
दरअसल, कुछ दिन पहले डीएनए ने रिपोर्ट दी थी कि कार्तिक मशहूर फेयरनेस क्रीम ब्रांड के विज्ञापन में नजर आ सकते हैं। यह वही ब्रांड है जिसे पहले बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन प्रमोट करते थे। इस बीच कार्तिक ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ब्रांड को प्रमोट कर रहे हैं।
New Endorsement Out 🎥#FairAndHandsome
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) May 14, 2018
“Jiyo Sakht Dikho Mast” pic.twitter.com/aj9BQ0A4B7
Hrithik
इस वीडियो से यह बात तो तय है कि कार्तिक ने ऋतिक से यह प्रोजेक्ट छीन लिया है। ऋतिक से पहले इस फेमस ब्रांड को शाहरुख खान भी प्रमोट कर चुके हैं। कार्तिक आर्यन आखिरी बार 'सोनू की टीटू की स्वीटी' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ की कमाई की थी। जो कि कार्तिक की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik
कार्तिक जल्द ही विजय जैन की फिल्म साइन कर सकते हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आ सकती हैं। इस बीच कार्तिक मदर्स डे पर ऐसा पोस्ट किया था जो झट से वायरल हो गया । कार्तिक ने इस खास दिन पर फिल्म बाहुबली के पोस्टर को फोटोशॉप करके अपनी मां और अपनी फोटो लगा दी। तस्वीर में कार्तिक की मां कार्तिक को अपने हाथों में ऊपर की ओर करके उठाए हुई हैं जिसे देखकर आपको शर्तिया बाहुबली फिल्म में शिवगामी के सबसे चर्चित सीन की याद आ जाएगी।
#HappyMothersDay Maa 💪🏻 pic.twitter.com/gV7CTyVLM8
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) May 13, 2018