फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने अपने डांस से बांधा समा, बोले- स्टेज पर आकर हमेशा खुशी होती है

Mon, 29 Aug 2022 06:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 29 Aug 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan shares his dance video from Umang Awards says Happier when on stage for the Police
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। वह जहां जाते हैं, समा बांध देते हैं। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को जबरदस्त सफलता मिली है। कार्तिक की एक्टिंग के भी फैंस कायल हैं। एक्टिंग के साथ-साथ कार्तिक आर्यन डांस करने में भी माहिर हैं। उनके पास जबरदस्त डांसिंग स्किल्स हैं। एक बार फिर उन्होंने फैंस को अपने डांस से रूबरू कराया है। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक ने अपनी यह डांस प्रस्तुति पुलिस को समर्पित की है।

Kartik Aaryan shares his dance video from Umang Awards says Happier when on stage for the Police
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्हें 'भूल भुलैया' के गाने 'हरे राम हरे राम हरे कृष्णा हरे राम...' पर डांस करते देखा जा सकता है। व्हाइट कलर के आउटफिट में कार्तिक का लुक भी काफी शानदार लग रहा है। बता दें कि कार्तिक आर्यन ने यह डांस पुलिस के लिए आयोजित होने वाले वार्षिक 'उमंग पुलिस अवॉर्ड्स' के दौरान किया। उन्होंने इसका वीडियो अब फैंस के साथ साझा किया है।

Kartik Aaryan shares his dance video from Umang Awards says Happier when on stage for the Police
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

वीडियो में कार्तिक आर्यन का धांसू अंदाज सभी को बेहद पसंद आ रहा है। इसके साथ कार्तिक आर्यन ने कैप्शन लिखा है, 'स्टेज पर हमेशा खुशी होती है। जब स्टेज पर पुलिस के लिए होते हैं तो और ज्यादा खुशी होती है।' उन्होंने हैशटैग के साथ 'उमंग पुलिस अवॉर्ड्स' लिखा है। कार्तिक आर्यन के इस डांस पर स्टार्स ने भी खूब तालियां बजाईं। वीडियो में सलमान खान, कृति सेनन और वाणी कपूर समेत तमाम हस्तियों को कार्तिक के लिए तालियां बजाते देखा जा सकता है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan shares his dance video from Umang Awards says Happier when on stage for the Police
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि उमंग अवॉर्ड्स हर साल होने वाला सांस्कृतिक आयोजन है। यह प्रोग्राम खासतौर से मुंबई पुलिस के प्रति आभार जताने के लिए होता है। कार्तिक के इस पोस्ट पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। कोई कार्तिक को सुपरस्टार कह रहा है तो कोई फायर इमोजी पोस्ट करके तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आपने तो डांस फ्लोर में ही आग लगा दी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी एनर्जी और आपके सिग्नेचर डांस मूव्स कमाल हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed