फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन के साथ स्पॉट हुई मिस्ट्री गर्ल ने कैमरा देख छिपाया ऐसे चेहरा, वायरल हो गई तस्वीरें

Thu, 05 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan spotted with girlfriend after dinner in Juhu
Kartik Aaryan
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनकी फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' ने कुछ ही दिनों में 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। इस बीच कार्तिक आर्यन अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में वह मुंबई में रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुए तब से ही उन्हें लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं।
Kartik Aaryan spotted with girlfriend after dinner in Juhu
Kartik Aaryan
बीते कुछ दिनों से कार्तिक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर लाइमलाइट में हैं। खबरों की मानें तो कार्तिक कैनेडियन मॉडल को डेट कर रहे हैं लेकिन उन्हें मीडिया की नजरों में लाने से अभी कतरा रहे है। मंगलवार रात कार्तिक को जुहू के रेस्तरां में देखा गया जिसमें उनके साथ एक लड़की भी नजर आई। कार्तिक जहां टशन में कैमरे को फेस करते हुए दिखे तो वहीं लड़की अपने चेहरे को छिपाते हुए। 
Kartik Aaryan spotted with girlfriend after dinner in Juhu
Kartik Aaryan
इस मौके पर कार्तिक काले रंग क जैकेट के साथ डेनिम जींस पहने हुए थे तो वहीं उनके साथ स्पॉट हुई लड़की ने डेनिम के साथ ग्रे कलर की टी-शर्ट पहन रखी थी। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि कार्तिक को-स्टार नुसरत भरूचा को डेट कर रहे हैं हालांकि कार्तिक ने इन सभी बातों को सिर्फ अफवाह बताया था। नुसरत के साथ कार्तिक चार फिल्मों में काम कर चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan spotted with girlfriend after dinner in Juhu
Kartik Aaryan
हाल ही में कार्तिक सिंगापुर में हुए एक फैशन शो में करीना कपूर के साथ रैंप पर जलवे बिखेरे थे। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के समर कलेक्शन के लिए किए गए इस वॉक के बाद अब कार्तिक एक और बड़ी एक्ट्रेस-मॉडल-डांसर के साथ कदम से कदम मिलाते देखे जाने वाले हैं। यह कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा है।
विज्ञापन
Kartik Aaryan spotted with girlfriend after dinner in Juhu
sonu ke titu ki sweety
कार्तिक ने साल 2011 में 'प्यार का पंचनामा' फिल्म से बॉलीवुड की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद कार्तिक कई फिल्मों में नजर आए लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हालांकि 'प्यार का पंचनामा 2' ने अच्छी कमाई की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed