{"_id":"62f922ce3609014b1a600356","slug":"kartik-aaryan-will-begin-shooting-of-film-satyaprem-ki-katha-from-next-month-with-kiara-advani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: इस दिन से शुरू होगी कार्तिक की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग, कियारा आडवाणी भी आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: इस दिन से शुरू होगी कार्तिक की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग, कियारा आडवाणी भी आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 14 Aug 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अभिनेता की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के किरदार और उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया है। अभिनेता अपनी हर फिल्म के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे सुनने के बाद अभिनेता के फैंस बहुत खुश हो सकते हैं।
Trending Videos
2 of 4
कियारा आडवाणी-कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ताजा अपडेट के मुताबिक अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। बहुत जल्द अभिनेता की फिल्म की शूटिंग अहमदाबाद के आस-पास के क्षेत्रों में शुरू हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की कहानी को गुजरात के हिसाब से सेट किया गया है। सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि ये कियारा और कार्तिक की साथ में दूसरी फिल्म होगी।
इससे पहले कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 2 में देखा गया था। ये एक कॉमेडी फिल्म है। सिनेमाघरों में भूल भुलैया 2 एक महीने के बाद तक ताबड़तोड़ कमाई करती रही थी। भूल भुलैया 2 में कार्तिक और कियारा के अलावा राजपाल यादव, तब्बू और संजय मिश्रा भी नजर आए थे।
4 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : insta
अभिनेत्री कियारा आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया था। फिल्म में अभिनेता का नाम सत्यप्रेम और कियारा आडवाणी का नाम कथा है। पोस्टर में दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन कृति सेनन के साथ शहजादा की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपूर्मुलु का रीमेक है। शहजादा अगले साल 10 फरवरी, 2023 को वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।