फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कठुआ गैंगरेप के खिलाफ बॉलीवुड के तेवर तल्ख, तापसी बोलीं-धर्म के आधार पर होने लगे हैं रेप

Fri, 13 Apr 2018 12:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Updated Fri, 13 Apr 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
Kathua rape murder case taapsee pannu tweets demanding justice for victim
taapsee pannu
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की मासूम बच्ची के रेप और हत्या के तीन महीने बाद इस मामले को लेकर देशभर में माहौल गर्म है। न सिर्फ राजनितिक पार्टियां, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस घटना का विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कठुआ की निर्भया के लिए न्याय की मुहिम चल रही है। सभी सेलिब्रिटीज लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह इस मुहिम से जुड़े और बच्ची को इंसाफ दिलाएं।
Kathua rape murder case taapsee pannu tweets demanding justice for victim
Taapsee Pannu
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने इस केस पर ट्वीट करते हुए लिखा ''तो अब देश में धर्म के आधार पर रेप होने लगे हैं। अभी के हालात को देखकर तो ऐसा ही लगता है,क्या हम एक दूसरे पर निर्लज्ज होकर उंगली उठाना बंद नहीं कर सकते, हम सबको यह मानना होगा कि पूरे देश ने इस अपराध को मजाक बना दिया है।''
 

 
Kathua rape murder case taapsee pannu tweets demanding justice for victim
Sonam
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इस मामले पर ट्वीट कर लिखा था कि वह इस घटना से शर्मसार महसूस कर रही हैं। वह इस दिखावटी राष्ट्रवाद और हिंदुवाद से परेशान हो चुकी हैं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मेरे देश में ऐसा हो रहा है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kathua rape murder case taapsee pannu tweets demanding justice for victim
priyanka chopra - फोटो : G. pal
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, धर्म और राजनीति की लड़ाई में 'कठुआ की निर्भया' जैसे और कितने मासूम बच्चों को अपनी जान की कीमत चुकानी पड़ेगी। हमारे जागने से पहले और कितने बच्चों को ऐसे अकल्पनीय यातनाओं का शिकार होना पड़ेगा। मैं इन सब से तंग आ चुकी हूं। ये कड़े से कड़ा एक्शन लेने का वक्त है।

 
विज्ञापन
Kathua rape murder case taapsee pannu tweets demanding justice for victim
Richa Chaddaa
एक्ट्रेस ऋचा चढ्डा ने ट्वीट किया, 'एक नाबालिग के साथ बलात्कार और हत्या को कुछ भी सही नहीं ठहरा सकता। आखिर कैसे वह गौ हत्या को एक बहाना बना सकते हैं जब उन्होंने इस हरकत को एक मंदिर में अंजाम दिया गया है? ऐसे लोग नकली हिंदू हैं, वह किसी भी धर्म के लिए शर्मनाक हैं। उन सभी पर लानत, जो इन लोगों को बचा रहे हैं।'

Nothing justifies rape/murder of a https://t.co/XoZAXMJEYx dare they use cow-slaughter as an EXCUSE when the act was performed in a TEMPLE?These people are FAKE HINDUS,they are a disgrace to the religion. Shame on ALL those who defend them. #MeToo  @SwatiJaiHind https://t.co/2N7eLChuXw

— TheRichaChadha (@RichaChadha) April 11, 2018


ऋचा ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'दुनिया को पता चलना चाहिए कि हम अपने बलात्कारियों को बचाते हैं. हम पूजा करने के स्थान पर नीचता का काम करते हैं और झंडे को अपमानित करते हैं.. शुक्र है विदेशी मीडिया बिकाऊ नहीं है...'  

LET THE WORLD KNOW WE DEFEND OUR RAPISTS,we commit atrocities in places of worship and desecrate the Flag. Thank God international press isn’t for sale.Hopefully bad PR may get the administration to act?Also,a woman as a CM is such a poor joke @mehbooba.Aisi bhi kya alliance ? https://t.co/mGEOfZjxzy

— TheRichaChadha (@RichaChadha) April 12, 2018
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed