{"_id":"5a27be864f1c1b6a678c01ab","slug":"katrina-kaif-gets-emotional-and-salman-khan-proves-he-can-do-everything-for-make-her-happy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेट पर अचानक रो पड़ी कटरीना तो उमड़ा सलमान का प्यार, ऐसे कराया चुप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेट पर अचानक रो पड़ी कटरीना तो उमड़ा सलमान का प्यार, ऐसे कराया चुप
Wed, 06 Dec 2017 03:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 06 Dec 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान और कटरीना कैफ की केमिस्ट्री इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। दोनों 5 साल बाद 'टाइगर जिंदा है' में एक साथ नजर आने वाले है। बेशक सलमान और कटरीना के ब्रेकअप को काफी अरसा गुजर चुका हो पर दोनों के दिल में आज भी एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान साफ देखा जा सकता है।
2 of 5
katrina kaif
वैसे तो दोनों स्टार्स इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के प्रमोशन्स में लगे हुए हैं। हाल ही में दोनों रेमो डिसूजा के शो डांस चैंपियन्स पर फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे। इसी दौरान सलमान की फिल्म 'तेरे नाम' की एक डांस परफार्मेंस को देखकर कटरीना रोने लगी।
3 of 5
katrina kaif
इस परफॉरमेंस को देखकर कटरीना इतनी भावुक हो गईं कि वो अपने आंसू रोक नहीं पाईं। जिसकी वजह से शूटिंग रोकनी पड़ गई। ऐसे में सलमान उन्हें अकेला कैसे छोड़ सकते थे। वो भी सब कुछ भूलकर कटरीना को हंसाने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan
सलमान झट से मंच पर गए और अपनी फिल्म 'सुल्तान' के गाने 'जग घुमया' पर डांस करने लगे और कटरीना को एंटरटेन करके उनका मूड चेंज कर दिया। इसके बाद दोनों ने सलमान की पहली फिल्म मैंने प्यार किया के गाने 'दिल दीवाना' गाने पर डांस भी किया।
A post shared by K A T R I N A K A I F (@gorgeous_katrina) on
विज्ञापन
5 of 5
Tiger Zinda Hai
बता दें कि ‘टाइगर जिंदा है’ का निर्देशन अली अब्बास जाफर ने किया है। ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। जानकारी के मुताबिक, 'टाइगर जिंदा है' 2014 में आईएसआईएस द्वारा भारतीय नर्सों के अपहरण पर आधारित है। यह फिल्म एक साल 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।