फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' की रिलीज से पहले कटरीना को याद आए रणबीर, बोलीं- 'ब्रेकअप के बाद लगा जैसे मेरी जिंदगी...'

Sun, 12 May 2019 12:54 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 12 May 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif on breakup with ranbir kapoor says i thought my live is over
katrina kaif
कटरीना कैफ-रणबीर कपूर का अफेयर और ब्रेकअप दोनों ही खूब चर्चा में रहे थे । अपनी अगली फिल्म 'भारत' की रिलीज से पहले कटरीना, रणबीर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात कर रही हैं । हाल ही में कटरीना ने 'एले' को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को कैसे मैनेज करती हैं । 
katrina kaif on breakup with ranbir kapoor says i thought my live is over
katrina
कटरीना कहती हैं, 'मैं अपने आस-पास के उन लोगों को खुश रखने की कोशिश करती हूं जिनका दिल टूटा होता है । इस वक्त मेरी जिंदगी 80 फीसदी प्रोफेशनल है और 20 फीसदी पर्सनल है । कभी-कभी हमारे कंट्रोल से चीजें बाहर हो जाती हैं । इस समय बहुत सारी चीजें हो रही हैं ।'
katrina kaif on breakup with ranbir kapoor says i thought my live is over
katrina kaif ranbir kapoor
'जब कुछ भी ठीक नहीं हो रहा होता तो लगता है कि ऐसा क्यों हुआ । लेकिन मैंने इसे अलग तरीके से लिया । मैंने सोचा कि ब्रेकअप तो हो गया है । ये दुनिया की सबसे बुरी चीज होती है । मुझे लगा था कि मेरी जिंदगी खत्म हो गई है । मुझे इस पर भरोसा करने में काफी समय लग गया। उस समय मैं कुछ अच्छा सोच नहीं पा रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif on breakup with ranbir kapoor says i thought my live is over
katrina kaif ranbir kapoor
'भगवान पर भरोसा हो तो आपको फिर सब अच्छा लगने लगता है । अगर मुझे यंग लड़कियां सुन रही हैं तो मुझे ये सब बताना चाहिए । उन्हें मेरा अनुभव सुनने के बाद शायद कुछ मदद मिले । हम किसी को देखकर ऐसा सोच सकते हैं कि इसके पास तो सबकुछ है या इसने उतना स्ट्रगल नहीं किया जितना मैंने किया लेकिन सच तो ये है कि हर कोई स्ट्रगल करता है ।'
विज्ञापन
katrina kaif on breakup with ranbir kapoor says i thought my live is over
katrina kaif salman khan
'जिंदगी में सीखना बहुत जरूरी है । अपने डर को किनारे रख हमें जीतने की कोशिश करनी चाहिए । ऐसा नहीं होगा कि आप एक दिन सोकर उठे और सब कुछ अच्छा हो जाए । नहीं । आपको इसके पीछे पड़ना पड़ेगा । अब मैं अच्छा सोचती हूं । मैं कुछ अलग करना चाहती हूं ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed