फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'महाभारत' का एक्टर भाजपा में शामिल और शादी पर कटरीना के बयान समेत मनोरंजन की खबरें

Sun, 12 May 2019 12:13 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 12 May 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif on marriage and arun bakshi joins bjp top bollywood news
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता और गायक अरुण बख्शी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (CM Raman Singh)  की मौजूदगी में बीजेपी ज्वॉइन की। अरुण ने कई फिल्में और टीवी धारावाहिकों में काम किया है जिसमें महाभारत भी शामिल है।  बीजेपी ज्वॉइन करने पर अरुण ने कहा कि वह हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का समर्थन करते आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी सराहना करते हुए कहा कि वह कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ देश की सेवा कर रहे हैं। 

katrina kaif on marriage and arun bakshi joins bjp top bollywood news
Kartik Aaryan and Ananya Pandey - फोटो : social media

इन दिनों अभिनेता कार्तिक आर्यन सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी हैंडसमनेस के साथ ही शानदार एक्टिंग ने उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग बना दी है। इन दिनों उनका नाम कई अदाकाराओं के साथ जुड़ रहा है जिनमें से एक अनन्या पांडे भी हैं, इधर अभिनेता के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि उनके अफेयर की सारी खबरें महज अफवाह साबित होने लगी। रिपोर्ट्स की मानें तो, कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिलहाल वह सिंगल हैं और उनका कोई रिलेशनशिप स्टेटस नहीं है। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं और जिदंगी में हर चीज का लुत्फ बहुत ही आसानी से उठा रहे हैं।


 
katrina kaif on marriage and arun bakshi joins bjp top bollywood news
sunil shetty - फोटो : PTI

हाल ही में एक इवेंट में ये सुनने को मिला था कि बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी राजनीति में कदम रख सकते हैं। हालांकि कुछ समय बाद ही सुनील शेट्टी ने ऐसी बातों को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं, अब जब उनसे खुद मीडिया ने राजनीति में आने पर सवाल किया तो उन्होंने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया है।उन्होंने  कहा, 'अगर मुझे पॉलिटिक्स में शामिल होना होता तो मैं तभी हो गया होता जब मेरी उम्र कम थी। उन्होंने कहा कि 'मैं कभी राजनेता नहीं बनना चाहता, क्योंकि मैं नकली दांत पहनकर बात करने में असमर्थ हूं।'





 
विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif on marriage and arun bakshi joins bjp top bollywood news
Tashkent Files - फोटो : social media

फिल्म कलंक से लेकर अवेंजर्स एंडगेम तक बॉक्स ऑफिस पर पिछले महीने आए तूफान में एक छोटी सी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर डटी रही। यह फिल्म है ताशकंद फाइल्स और सिर्फ ढाई करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने सिर्फ पांच हफ्तो में 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ताशकंद फाइल्स भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आकस्मिक मृत्यु से जुड़े विवादों पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक हैं विवेक अग्निहोत्री और इस फिल्म में कोई नामचीन सितारा भी नहीं है। 

विज्ञापन
katrina kaif on marriage and arun bakshi joins bjp top bollywood news
katrina kaif

अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत से सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री मीडिया से भी रूबरू हो रही हैं। वहीं, कटरीना से फिल्म के बहाने उनसे शादी पर भी सवाल किया गया। अभिनेत्री ने शादी को लेकर खूबसूरत जवाब दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना ने शादी करने के सवाल पर काफी शानदार जवाब दिया। फैन्स ने भी उनके इस जवाब की जमकर तारीफ की। बता दें कि शादी को लेकर कटरीना का मानना है कि वह ऐसे पवित्र रिश्ते पर विश्वास करती हैं। कटरीना यहीं नहीं रुकी, उन्होंने बच्चों को लेकर भी विश्वास जताया। इससे साफ हैं कि कटरीना शादी के बाद बच्चे भी चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें फैन्स की ओर से उनकी शादी को लेकर भेजे जाने वाले मैसेज पढ़कर बहुत खुशी होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed