फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण-कैटरीना की एबीसीडी 3 में दिखेगा हिंदुस्तान-पाकिस्तान का डांस, 5 गाने रिकार्ड

Wed, 17 Oct 2018 12:51 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif varun dhawan hindustan pakistan dance in film abcd 3
katrina kaif

वरुण धवन और कैटरीना कैफ रेमो डिसूजा की आने वाली फिल्म में एक पाकिस्तानी लड़की और एक भारतीय लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जोकि इस फिल्म में लंदन के एक अंतरराष्ट्रीय डांस कॉम्पिटिशन के दौरान मिलेंगे। रेमो डिसूजा की आने वाली फिल्म एबीसीडी 3 के लिए निर्माताओं ने पांच गाने रिकॉर्ड किए हैं। 

katrina kaif varun dhawan hindustan pakistan dance in film abcd 3
कटरीना कैफ

लेखक निर्देशक फरहाद, जिन्हें हाल ही में हाउसफुल 4 पूरा करने के लिए चुना किया गया है, वह लेखक के तौर पर इस फिल्म के लिए भी काम करेंगे।
इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है और टीसीरीज भूषण कुमार द्वारा निर्मित किया जा रहा है यह फिल्म 8 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एबीसीडी 3 में अभिनेता कोरियोग्राफर निर्देशक प्रभुदेवा, डांसर धर्मेश येलांदे, राघव जुयाल और पुणित पाठक भी शामिल होंगे जोकि एबीसीडी 2 का भी हिस्सा रह चुके थे।

katrina kaif varun dhawan hindustan pakistan dance in film abcd 3
varun dhawan

इस फिल्म को लेकर वरुण धवन ने एक टीजर अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ महीने पहले शेयर किया था। वीडियो में सबसे पहले प्रभुदेवा फिर वरुण धवन और कैटरीना कैफ का लुक सामने आया। फिल्हाल, वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म कलंक की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर वरुण धवन ने शूटिंग शुरू कर दी है। कलंक फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर वरुण धवन ने भी कुछ वक्त पहले शेयर की थी, जिसमें वह शर्टलेस पोज देते हुए दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif varun dhawan hindustan pakistan dance in film abcd 3
Varun Dhawan

तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में वरुण धवन ने लिखा था कि कारगिल में अचानक से बर्फ गिरने लगी। इससे हम सभी हैरान है। मैं कुछ दिनों से ट्रेनिंग ले रहा था लेकिन मुझे ये चीज समझ नहीं आ रहा थी कि 3 डिग्री में मैं बिना कपड़ों के कैसे शूट कर सकूंगा, लेकिन भगवान महान हैं। मैंने इस सीन को अच्छे से पूरा कर लिया और बाकी ये सिनेमा की हिस्ट्री में दर्ज हो गया। कारगिल एक बेहद खूबसूरत जगह है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed