{"_id":"634792663fccab1b8a583c64","slug":"kaun-banega-crorepati-14-amitabh-bachchan-asks-question-about-k-pop-bts-band-fans-filled-with-proud","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC: के-पॉप बैंड का नाम सुन खुशी से उछला और चिल्लाने लगा, केबीसी में BTS का नाम सुन ऐसी हो गई थी फैंस की हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC: के-पॉप बैंड का नाम सुन खुशी से उछला और चिल्लाने लगा, केबीसी में BTS का नाम सुन ऐसी हो गई थी फैंस की हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 13 Oct 2022 09:52 AM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
केबीसी 14
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक ऐसा रियलिटी शो है, जिससे लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। जब से ये शो शुरू हुआ है, भारत की जनता इस प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तरसती है। कई लोगों के लिए ये प्लेटफॉर्म उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित होता है, क्योंकि वह जीती प्राइज मनी से अपना भविष्य बदलने में कामयाब रहते हैं। आज यानि गुरुवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट से दो बार के ग्रैमी अवॉर्ड नॉमिनेटेड के-पॉप (कोरियन पॉप म्यूजिक) ग्रुप के बारे में सवाल पूछते नजर आने वाले हैं।
2 of 4
केबीसी 14
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के प्रोमो वीडियो में बिग बी कंटेस्टेंट से 5000 रुपये के लिए सवाल पूछा। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि कोरियन पॉप म्यूजिक बैंड बीटीएस में तीन सदस्य हैं जिनके नाम जिन, सुगा और जे-होप हैं। बिग बी का सवाल था कि बीटीएस बैंड, जिसके तीन सदस्य जिन, सुगा और जे-होप हैं, वह किस एशियाई देश से हैं? उत्तर के विकल्प थे- A- दक्षिण कोरिया B- ईरान C- श्रीलंका D- मंगोलिया। कंटेस्टेंट ने इस सवाल का जवाब 10 सेकेंड से भी कम समय में दे दिया।
उनके सही जवाब देने के बाद अमिताभ बच्चन ने बीटीएस का पूरा नाम बैंगटन सोनिऑन्डन बताया। तब कंटेस्टेंट ने बताया कि उनको के-पॉप बहुत पसंद है। अमिताभ बच्चन उनसे पूछते हैं कि ये के-पॉप क्या होता है। जवाब में कंटेस्टेंट ने बताया कि इसे कोरियन पॉप म्यूजिक कहा जाता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। बीटीएस बैंड के फैंस अमिताभ बच्चन के मुंह से के-पॉप बैंड का नाम सुन फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केबीसी
- फोटो : सोनी
बता दें कि इस शो को अपना पहला करोड़पति मिल चुका है। लेकिन दूसरे कंटेस्टेंट करोड़पति बनने के बाद भी एक करोड़ का चेक नहीं ले जा पाए। दरअसल, पिछले दिनों एक एपिसोड प्रसारित हुआ था, जिसमें कंटेस्टेंट शाश्वत गोयल करोड़पति बनने के बाद भी चूक गए। दरअसल एक करोड़ के सवाल का सही जवाब देने के बाद वह 7.5 करोड़ का गलत जवाब देकर महज 75 लाख रुपये जीतकर ही अपने घर ले जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।