{"_id":"5b9b32d4867a557f220f91b9","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-kaun-banega-crorepati-shyam-raj-won-12-50-lac","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: जो RBI अफसर और टीचर न कर पाए वो मोबाइल शॉप वाले ने कर दिखाया, शो से जीती भारी रकम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: जो RBI अफसर और टीचर न कर पाए वो मोबाइल शॉप वाले ने कर दिखाया, शो से जीती भारी रकम
Fri, 14 Sep 2018 10:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
kbc 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति' के 10वें सीजन में गुरुवार को झारखंड के दुमका के रहने वाले श्याम राज ने हिस्सा लिया। हॉट सीट पर बैठे श्याम राज ने एपिसोड के शुरुआत में बताया कि किस तरह उन्हें जिंदगी में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। वो पिछले 7-8 सालों से केबीसी में आने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। पत्नी के कहने पर उन्होंने फिर से अप्लाई किया और इस बार वो सफल रहे।
2 of 6
kbc 10
श्याम राज ने अपनी सफलता का श्रेय पत्नी को दिया। पत्नी की मदद से ही वो सामान्य ज्ञान बढ़ाने में कामयाब रहे जिसका नतीजा ये रहा कि 12 सवालों का जवाब देकर 12.50 लाख रुपये अपने नाम करने में कामयाब रहे, हालांकि श्याम राज 25 लाख के लिए 13वें सवाल का जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने खेल से क्विट करना ही बेहतर समझा। 12वें सवाल तक श्याम राज ने अपनी चारों लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिया था।
3 of 6
kbc 10
श्याम राज ने बताया कि वो जीती हुई रकम से अपना कर्ज उतारना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब उन्होंने गुल्लक तोड़कर 3 हजार रुपये निकाले थे और छोटा सा बिजनेस शुरू किया। आज इस मुकाम पर हैं कि अपनी फैमिली की मदद कर सकते हैं। श्याम मोबाइल शॉप चलाते हैं, साथ ही सर्विसिंग का काम भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kbc 10
श्याम राज 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए बाहर जाना जाहते थे लेकिन पिता की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें लगा कि परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इसके बाद उन्होंने दुमका में ही बिजनेस करने का फैसला किया।
विज्ञापन
5 of 6
kbc 10
दुकान पर बैठे रहने की वजह से श्याम राज ओवर वेट हैं। उनकी पत्नी ने अमिताभ बच्चन से शिकायत की कि वो अपनी फिटनेस को लेकर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने श्याम को हेल्थ टिप्स दीं। साथ ही कहा कि वेट कम करने के लिए वो चलने की आदत डालें और हर रोज वॉक किया करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।