केजीएफ 2 इस समय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म केजीएफ 2 को दर्शकों की तो अच्छी प्रतिक्रिया मिल ही रही है, समीक्षकों ने भी इसे खूब सराहा है। एक्टर यश ने रॉकी भाई के किरदार में दमदार डायलॉग और एक्शन से तूफान मचा दिया है और रॉकी भाई का जादू प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब इसी बीच यश ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक बार फिर से यश के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है।
KGF 2: केजीएफ स्टार यश का ये वीडियो देखकर बढ़ जाएगा हौसला, कहा- मैं वह छोटा सा बच्चा हूं जिसे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर यश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक छोटी सी कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं। इस कहानी को सुनने के बाद यकीनन किसी का भी खुद के ऊपर भरोसा और ज्यादा मजबूत हो जाएगा और उसका हौंसला बढ़ेगा। इस कहानी के साथ भी अभिनेता ने अपनी और पूरी केजीएफ टीम की तरफ से फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है।
वीडियो की शुरुआत में एक्टर यश कहानी शुरू करते हुए कहते हैं कि "एक छोटा सा गांव था, जहां लंबे समय से लोग सूखे की समस्या से परेशान थे, तभी गांव के सभी लोगों ने फैसला किया कि वह मिलकर प्रार्थना करेंगे और इसके लिए सभी एक जगह पर इकट्ठा होते हैं। तभी उन सब में एक बच्चा ऐसा था जो छाता लेकर आया था। बच्चे के हाथ में छाता लेकर किसी ने उसे मूर्ख तो किसी ने ओवर कॉन्फिडेंस कहा....लेकिन आप जानते हैं कि वो क्या था भरोसा (उस बच्चे को भरोसा था)"।
इसके आगे यश कहते हैं 'मैं उस छोटे बच्चे की तरह हूं, जिसे इस दिन के लिए पूरा भरोसा था, मैं ऐसी जगह पर हूं जहां सिर्फ शुक्रिया कहना काफी नहीं होगा लेकिन फिर भी मैं तहे दिल से हर एक इंसान का शुक्रिया कहता हूं कि आपने मुझे इतना सारा प्यार और आशीर्वाद दिया।' इसी के साथ यश ने अपनी पूरी केजीएफ टीम की तरफ से भी फैंस का शुक्रिया अदा किया। यश कहते हैं कि मैं अपनी पूरी केजीएफ टीम की तरफ से कहना चाहता हूं कि आपका प्यार पाकर हम अभिभूत हैं, हम सभी आपको एक अच्छी फिल्म देना चाहते थे और हमें विश्वास है कि आप इसे एन्जॉय कर रहे हैं और करते रहेंगे। यहां देखिए वीडियो