फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatron Ke Khiladi 12: 'खतरों के खिलाड़ी' को मिले पांच फाइनलिस्ट, इस प्रतिभागी को मिल सकता है जीत का खिताब

Sun, 17 Jul 2022 04:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 17 Jul 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi Season 12 Top 5 Contestants From Rubina Dilaik to Jannat Zubair Know Who Will Win Trophy
रोहित शेट्टी- रूबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। अब इस शो का बारहवां सीजन यानी 'खतरों के खिलाड़ी 12' का प्रसारण चल रहा है। यह शो भी खूब पसंद किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस शो को अब अपने टॉप 5 फाइलिस्ट मिल गए हैं। अब यह शो और भी ज्यादा मेजदार होने वाला है। बता दें कि इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। इस रोमांचक शो के प्रतिभागी जान हथेली पर रखकर खतरों का सामना करते हैं।

Khatron Ke Khiladi Season 12 Top 5 Contestants From Rubina Dilaik to Jannat Zubair Know Who Will Win Trophy
खतरों के खिलाड़ी 12 के प्रतिभागी - फोटो : insta

केपटाउन में चल रही शूटिंग
शो के प्रतिभागी पूरी दिलेरी के साथ खतरनाक स्टंट कर रहे हैं और यह शो जारी है। हालांकि, इस शो से कई खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, लेकिन जो डटे हैं उन्होंने अपना पूरा रंग जमा रखा है। इस शो को अपने पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं और यह शो अब जल्द ही खत्म होने की कगार पर है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए इस शो ने हमेशा टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है और एक बार फिर से यह शो लोगों के दिलों को जीतने के लिए आ रहा है। इस शो की शूटिंग फिलहाल केपटाउन में चल रही है।

Khatron Ke Khiladi Season 12 Top 5 Contestants From Rubina Dilaik to Jannat Zubair Know Who Will Win Trophy
रूबीना दिलैक - फोटो : Social Media

रुबीना दिलैक की दावेदारी
रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने पहले हफ्ते ही अपना सिक्का जमा लिया है। इस शो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शो की शूटिंग अभी जारी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस शो को अपने पांच फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। हाल ही में टॉप 5 के लिए रूबीना दिलैक और कनिका मान के बीच स्टंट हुआ था। इस स्टंट को रूबीना दिलैक जीतने में कामयाब रहीं। इस तरह कनिका मान 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 12 से बाहर हो चुकी हैं। वहीं, रूबीना एक बार फिर अपना दबदबा बनाने में कामयाब रही हैं। फैंस को उम्मीद है कि 'बिग बॉस' के बाद रुबीना अब 'खतरों के खिलाड़ी' को भी जीतेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi Season 12 Top 5 Contestants From Rubina Dilaik to Jannat Zubair Know Who Will Win Trophy
खतरों के खिलाड़ी 12 - फोटो : सोशल मीडिया

टॉप 5 में इन्होंने बनाई है जगह
'खतरों के खिलाड़ी 12' के फैन पेज के मुताबिक, रूबीना दिलैक के अलावा टॉप 5 प्रतिभागियों की लिस्ट में तुषार कालिया, मिस्टर फैजू, जन्नत जुबैर और मोहित मलिक हैं। इस तरह इनमें से कोई एक प्रतिभागी 'खतरों के खिलाड़ी 12' की ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहेगा। बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हो रही है। हालांकि, रूबीना ने हाल ही में एक पोस्ट लिखकर बताया था कि शो का रैपअप हो चुका है। उन्होंने पूरी टीम के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed