{"_id":"5aec28aa4f1c1b350b8b80ab","slug":"khesari-lal-yadav-new-song-body-download-ho-jaai-has-been-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी स्टार का नया धमाका, 'बॉडी डाउनलोड हो जाई...' यूट्यूब पर देख चुके हैं लाखों लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी स्टार का नया धमाका, 'बॉडी डाउनलोड हो जाई...' यूट्यूब पर देख चुके हैं लाखों लोग
Fri, 04 May 2018 03:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म में एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और मनोज टाइगर मुख्य भूमिका में हैं। बैक टू बैक रिलीज हो रहे 'दुलहिन गंगा पार के' गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। फिल्म के गानों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म का अब एक और गाना भी रिलीज हो गया है।
2 of 4
शानदार म्यूजिक के साथ रिलीज हुए इस गाने का नाम 'बॉडी डाउनलोड हो जाई...' है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी की बेहतरीन जोड़ी देखने को मिल रही है। 'बॉडी डाउनलोड हो जाई...' गाने को यूट्यूब पर भोजपुरी संगीत प्रेमी काफी पसंद कर रहे हैं। गाने को अभी तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
3 of 4
'बॉडी डाउनलोड हो जाई...' गानो को खेसारी लाल यादव के साथ इंदु सोनाली ने बहुत ही खूबसूूरती से गाया है। इस गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं। गाने को एक बार सुनने के बाद भोजपुरी दर्शकों के बीच फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ जाएंगी। गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की शानदार कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बात करें खेसारी लाल यादव की फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' तो, इस फिल्म मेें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा आम्रपाली दुबे और मनोज टाइगर जैसे मशहूर कलाकार भी हैं। 'दुलहिन गंगा पार के' फिल्म को ब्रांड विला प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म के डायरेक्टर असलम शेख और प्रोड्यूसर डॉक्टर अरविंद आनंद हैं। यह फिल्म 18 मई को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।