{"_id":"5d0b5f2d8ebc3e204579ea45","slug":"khesari-lal-yadav-reaches-to-meet-children-muzaffarpur-skmch-after-death-of-117-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे खेसारी लाल यादव, सेल्फी के लिए फैंस ने घेरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे खेसारी लाल यादव, सेल्फी के लिए फैंस ने घेरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 20 Jun 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Khesari Lal Yadav
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जानेमाने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचे। खेसारी वहां दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चों का हाल चाल जानने के लिए गए थे लेकिन फैंस की भीड़ ने उन्हे घेर लिया और सेल्फी की अपील करने लगे। भीड़ की वजह से मरीजों का इलाज भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।
2 of 4
खेसारी लाल यादव
- फोटो : Twitter
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां मौजूद कर्मियों को गेट बंद करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल में मीडियाकर्मियों की इंट्री पर भी रोक लगा दी गई लेकिन खेसारी को देखने के लिए जमा भीड़ कहां मानने वाली थी। एक्टर को बाहर निकालने के लिए एसपी को आना पड़ा।
3 of 4
khesari lal yadav
- फोटो : instagram
स्थानीय खबरों के अनुसार, मरीजों के परिजनों को इससे परेशानी हुई। उनका कहना था कि सहानुभूति और आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिल रहा। वहीं, कुछ माता-पिता अपने बच्चे की हालत में सुधार नहीं आने से चिंतित थे। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है जिसमें बिहार में चमकी बुखार से हो रही मौतों के मामले में मेडिकल एक्सपर्ट टीम गठित करने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डिजाइन पिक्चर
- फोटो : self
बिहार में एक्यूट इन्सेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से मरने वाले बच्चों की संख्या अब 117 पर पहुंच गई है। इस बीमारी को यहां चमकी बुखार और दिमागी बुखार भी कहा जा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि बीते हर घंटे मौत हो रही है। यहां 418 बच्चों का इलाज चल रहा है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक सरकार और डॉक्टर ये तय नहीं कर पाए हैं कि बच्चे की कौन सी बीमारी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।