{"_id":"6204c952edc1206bba62df84","slug":"kim-sharma-posted-blushing-photos-with-boyfriend-leander-paes-holding-her-close","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Instagram: कभी हर्षवर्धन राणे को डेट करती थीं किम शर्मा, अब लिएंडर पेस संग तस्वीरें हो रहीं वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Instagram: कभी हर्षवर्धन राणे को डेट करती थीं किम शर्मा, अब लिएंडर पेस संग तस्वीरें हो रहीं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
किम और लिएंडर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब से किम शर्मा और लिएंडर पेस ने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक किया है, तभी से दोनों अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं। बुधवार को मोहब्बतें की अभिनेत्री किम शर्मा ने लिएंडर पेस के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। दोनों पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें किसी शादी समारोह की मालूम पड़ती हैं।
2 of 4
किम और लिएंडर
- फोटो : Instagram
अनारकली सूट में दिखीं किम
किम को एक अनारकली सूट पहने देखा जा सकता है। मोती और कुंदन की जूलरी और खुले बालों में वे लाजवाब लग रही हैं। वहीं लिएंडर ने इस फंक्शन के लिए शेरवानी पहनी हुई थी। उनकी पगड़ी का रंग उनकी गर्लफ्रेंड की ड्रेस के रंग से मेल खाता था। एक तस्वीर में लिएंडर, किम को प्यार से पकड़े हुए देखे जा सकते हैं।
3 of 4
किम शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रहीं तस्वीरें
किम और लिएंडर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं साथ ही इन्हें खूब शेयर भी कर रहे हैं। पिछले महीने किम ने बहामास में लिएंडर के साथ अपना बर्थडे मनाया था। किम ने लिएंडर को अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति बताते हुए तस्वीरें शेयर की थीं।
हर्षवर्धन राणे को डेट करती थीं किम
अगस्त 2021 में गोवा से उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद दोनों ने डेटिंग की खबरों की पुष्टि की थी। बाद में लिएंडर ने किम के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपने प्यार का एलान किया था। लिएंडर पेस का नाम महिमा चौधरी संग भी जुड़ चुका है वहीं किम लिएंडर पेस से पहले हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।