फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kishore Kumar: भाई के जन्मदिन पर हुआ था किशोर कुमार का निधन, उस दिन के बाद अशोक कुमार ने नहीं मनाया बर्थडे

Thu, 13 Oct 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 13 Oct 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Kishore Kumar Death Anniversary Know untold Facts about Famous Singer
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकारों में किशोर कुमार का नाम सबसे पहले लिया जाता है। वह उम्दा सिंगर होने के साथ ही एक अच्छे एक्टर भी थे। गानों के अलावा उन्होंने अपने अभिनय की प्रतिभा भी कई फिल्मों में साबित की। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

Ishaan Khatter: अमिताभ बच्चन की वजह से अच्छे स्कूल में पढ़ सके ईशान खट्टर, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
 
Kishore Kumar Death Anniversary Know untold Facts about Famous Singer
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में कुंजीलाल गांगुली के घर में साल 1929 में हुआ था। उनके पिता पेशे से वकील थे और मां एक गृहणी थीं। उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था। भाई-बहनों में सबसे छोटे किशोर कुमार बचपन से ही बहुत शरारती थे। उनकी पढ़ाई लिखाई इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज से हुई थी। उनके छात्र जीवन से जुड़ा एक किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है। पढ़ाई के दौरान किशोर कुमार कैंटीन में उधार में ही खाना खाते थे।
Bigg Boss 16: घर में लड़ाई झगड़े के बीच प्रियंका ने मारी बाजी, निमरत को टास्क में हराया

Kishore Kumar Death Anniversary Know untold Facts about Famous Singer
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार उनका यह उधार पांच रुपये 12 आने तक पहुंच गया था। इसके बाद जब भी कैंटीन मालिक उनसे पैसे मांगता तो किशोर गिलास और चम्मच बजाते हुए अलग-अलग स्टाइल  से गाना गाकर उनकी बातों को अनसुना कर देते थे। फिल्म इंडस्ट्री मेंं सक्रिय होने के बाद उन्होंने इस गाने का इस्तेमाल भी किया था। किशोर म्यूजिक इंडस्ट्री का एक ऐसा सितारा थे जिनके गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। ‘मेरे महबूब कयामत होगी’, ‘मेरे सामने वाली खिड़की में’, ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’ जैसे सदाबहार गीत आज भी खूब सुने जाते हैं। 
Ranveer Singh: रणवीर ने बिग बी को समर्पित किया अपना लोकमत महाराष्ट्रीयन अवॉर्ड, बोले- उनके जैसा बनना मेरा सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
Kishore Kumar Death Anniversary Know untold Facts about Famous Singer
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि उनके बड़े भाई अशोक कुमार के जन्मदिन के दिन ही किशोर का निधन हुआ था। 13 अक्तूबर 1987 को अशोक कुमार ने अपनी जन्मदिन की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की लेकिन इसी शाम किशोर कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद अशोक कुमार ने अपना जन्मदिन कभी नहीं मनाया।
Taali series: जानिए कौन हैं श्रीगौरी सावंत जिनपर बनी है सुष्मिता की सीरीज 'ताली', दर्द भरी कहानी कर देगी भावुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed