फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे विजेंदर सिंह, बॉक्सर के जन्मदिन पर हुआ एलान

Sat, 29 Oct 2022 07:32 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 29 Oct 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: Salman Khan Welcomes Boxing champion Vijender Singh on board, share photo from set
किसी का भाई किसी की जान के सेट पर विजेंदर सिंह और कास्ट के साथ सलमान खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन फिल्म की स्टार कास्ट से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं, अब बॉक्सिंग चैंपियन विजेंदर सिंह फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं। सलमान ने बॉक्सिंग चैंपियन के 37वें जन्मदिन के अवसर पर तस्वीर साझा कर उनका फिल्म में स्वागत किया है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: Salman Khan Welcomes Boxing champion Vijender Singh on board, share photo from set
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने फिल्म के सेट से तस्वीर साझा कर विजेंद्र सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। फोटो में विजेंदर मुख्य स्टार कास्ट सलमान खान, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और जस्सी गिल के साथ बैठे हुए हैं। सभी मुट्ठी बंद करके पोज देते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे हमारे बॉक्सर भाई, किसी का भाई किसी जान में आपका स्वागत है।' फिल्म में विजेंदर क्या किरदार निभाएंगे इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने बताई विक्रम वेधा और जर्सी के फ्लॉप होने की वजह, कहा- कॉपी पेस्ट होने की….

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: Salman Khan Welcomes Boxing champion Vijender Singh on board, share photo from set
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है, जिन्हें 'हाउसफुल 4' और 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। सलमान ने अगस्त में इस इंडस्ट्री में 34 साल पूरे होने के मौके पर इस फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और वेंकटेश दग्गुबाती भी शामिल हैं। यह अभिनेता के बैनर सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

Anushka Sharma: कोलकाता के कालीघाट मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं अनुष्का, बेटी वामिका के साथ साझा कीं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: Salman Khan Welcomes Boxing champion Vijender Singh on board, share photo from set
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' में अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ नजर आए थे। वहीं, 'किसी का भाई किसी की जान' के अलावा वह कटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' में भी दिखाई देंगे और शाहरुख खान की 'पठान' में भी कैमियो करेंगे। इसके अलावा इन दिनों सलमान खान 'बिग बॉस 16' होस्ट करते नजर आ रहे हैं।

Jaya Bachchan: शादी के लिए अमिताभ ने जया के सामने रख दी थी यह शर्त, एक्ट्रेस ने 49 साल बाद किया बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed