टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर चर्चा में है। इस शो के 16वें सीजन का आगाज आज से हो चुका है। शो के प्रतिभागियों की लिस्ट कुछ वक्त पहले ही सामने आ गई थी, जिसमें कई दिलचस्प नाम दिखे। बता दें कि बिग बॉस के घर जाने वाले प्रतिभागियों और इस शो के दर्शकों के बीच खास रिश्ता बन जाता है। दर्शक प्रतिभागियों की आदतों, व्यवहार, खूबियों हर चीज से जुड़े होते हैं। बात प्रतिभागियों की करें तो इस बार रैपर एससी स्टेन ने भी बिग बॉस के घर एंट्री ली है। बता दें कि एमसी स्टेन मशहूर रैपर हैं। जब से उनका नाम बिग बॉस 16 के प्रतिभागियों की लिस्ट में आया, हर कोई उनके बारे में जानने को बेकरार है। तो चलिए हम आपको रैपर एमसी स्टेन के बारे में बताते हैं...
Bigg Boss 16: परिवार के विरोध के बीच एमसी स्टेन ने पूरा किया रैपर बनने का सपना, इस वजह से रहे विवादों में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसी स्टेन मशहूर भारतीय गायक और रैपर हैं। एमसी स्टेन का असली नाम अतलफ शेख है। स्टेज पर वह एमसी स्टेन के नाम से जाने जाते हैं। एमसी स्टेन का जन्म 30 अगस्त 1999 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ। स्टेन एक हिप-हॉप रैपर हैं। एमसी स्टेन को 'वाटा' गाने से लोकप्रियता मिली। यह इनका पहला गाना था। बता दें कि 2018 में स्टेन का गाना 'वाटा' उनके यूट्यब चैनल पर रिलीज हुआ। इसे 14 मिलियन से अधिक बार देखा गया। इस गाने ने स्टेन को जबरदस्त नाम दिलाया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एम सी स्टेन ने बहुत कम उम्र में कव्वाली गाना शुरू कर दिया था। पुणे के सबसे काबिल कलाकार में शुमार किए जाते हैं। वह ताड़ीवाला रोड के पास में पले-बढ़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एमसी स्टेन बहुत ही निम्न पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एमसी स्टेन ने जब अपना संगीत का सफर शुरू किया तो उनके अब्बू-अम्मी ने उनका समर्थन नहीं किया था। हालांकि, इसके बाद भी स्टेन ने अपनी पूरी मेहनत और समर्पण से अपनी जगह बनाई। अपनी मेहनत के दम पर स्टेन ने एक सफल रैपर बनने का सफर तय किया। उनके यूट्बू चैनल पर 2.78 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।
अपनी अब तक की जिंदगी में संघर्षों से जूझने वाले रैपर एमसी स्टेन को मेहनत का अच्छा फिल मिला। आज दुनियाभर में उनकी पहचान है। एमसी स्टेन के रैप म्यूजिक करियर में गाना 'खुजा मत' गेम चेंजर साबित हुआ। इसे यूट्यूब पर 35 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। रैपर का मानना है कि अस्तागफिरुल्ला गाने ने उनकी छवि को बदल दिया। उन्हें अब बस्ती की हस्ती के नाम से जाना जाता है। स्टेन का विवादों से भी नाता रहा है। इस साल की शुरुआत में वह तब काफी विवादों में रहे, जब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उन पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया था। बिग बॉस में एससी स्टेन का सफर कैसा रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, स्टेन का कहना है कि वह शो में अपने विवादों को स्पष्ट करेंगे और मेडिटेशन करेंगे।
Bigg Boss 16: परिवार के विरोध के बीच एमसी स्टेन ने पूरा किया रैपर बनने का सपना, इस वजह से रहे विवादों में