{"_id":"5bcd74b0bdec22695d35f915","slug":"koffee-with-karan-6-when-deepika-padukone-and-alia-bhatt-entered-in-men-washroom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉफी विद करण 6: जब दीपिका-आलिया घुस गए थे पुरुष शौचालय में, खुद बताया किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉफी विद करण 6: जब दीपिका-आलिया घुस गए थे पुरुष शौचालय में, खुद बताया किस्सा
Mon, 22 Oct 2018 12:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक-निर्माता करण जौहर का चर्चित रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 6 प्रसारित हो चुका है। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड की दो खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण पहुंची। इस दौरान इन दोनों ने करण जौहर के साथ अपने निजी जीवन से जुड़ी ढेर सारे खुलासे भी किए। 'कॉफी विद करण 6' के पहले एपिसोड में इन दोनों अभिनेत्रियों ने बेहद हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
2 of 5
Koffee With Karan
- फोटो : Koffee With Karan
दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने भले ही कभी भी एक साथ फिल्म न की हो और न ही यह दोनों हमेशा मिलती हैं, लेकिन यह दोनों हीरोइनें काफी अच्छी दोस्त हैं। अपनी दोस्ती के किस्से को याद करते हुए आलिया और दीपिका ने बताया कि कैसे वह दोनों एक बार पुरुष शौचालय में चले गए थे।
3 of 5
आलिया और दीपिका ने करण जौहर के साथ दो साल पुराने किस्से को साझा करते हुए बताया कि बर्लिन में चल रहे आईफा अवॉर्ड के खत्म होने के बाद अचानक से आलिया और दीपिका ने दोस्तों के साथ कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट देखने का मन बनाया और इन दौरान दोनों अभिनेत्रियों ने काफी मस्ती की। इस बीच इन दोनों को टॉयलेट जाना था। जैसे ही यह दोनों महिला शौचालय के पास पहुंची तो देखा बहुत लंबी लाइन लगी हुई है।
महिला शौचालय पर लंबी लाइन देख दीपिका और आलिया पुरुष शौचलाय की ओर चली गईैं। वहां कुछ मर्दों को हटाकर यह दोनों सीधा अंदर चली गईं। यह बात सुनकर शो के होस्ट करण जौहर भी एकदम से हैरान रह गए। वहीं इन दोनों अभिनेत्रियों ने यह भी बताया कि ऐसा यह दोनों कई बार कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer singh and deepika padukone
इसके अलावा आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए। आपको बता दें कि 21 अक्तूबर को दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी का कार्ड सामने आया है। दीपिका अगले महीने 14-15 नवंबर को रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।