फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: SRK के बाद अब इन दो सुपरस्टार्स ने करण के शो को कहा 'नो'! यूजर बोले- अच्छा फैसला लिया

Tue, 02 Aug 2022 07:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Aug 2022 07:36 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Koffee With Karan 7: according to report SRK Ranbir Kapoor Deepika Padukone refuse to come on Karan Johar show
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण 7' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तीन बड़े सुपरस्टार्स ने इस शो में आने से इनकार कर दिया है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने शो के इस सीजन में आने से मना कर दिया है। बता दें कि शो में शाहरुख खान के शो में न आने की चर्चा तो पहले से ही थी। मगर, अब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने भी शो से किनारा कर लिया है। 

Koffee With Karan 7: according to report SRK Ranbir Kapoor Deepika Padukone refuse to come on Karan Johar show
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर की राह पर चलीं दीपिका
बता दें कि करण जौहर के शो के इस सीजन के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने शिरकत की थी। उनके बाद जान्हवी कपूर, सारा अली खान, अक्षय कुमार, सामंथा रुथ प्रभु अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें यहां साझा कर चुके हैं। इस बीच, अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी करण जौहर की गेस्ट लिस्ट में जोड़ा जा रहा था। मगर रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर ने शो में आने से इनकार कर दिया है। उनके अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी इस चैट शो में आने के लिए सहमति नहीं दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो के मेकर्स ने दीपिका को बाकायदा शो में आने का बुलावा भेजा था, मगर उन्होंने साफ मना कर दिया।

Koffee With Karan 7: according to report SRK Ranbir Kapoor Deepika Padukone refuse to come on Karan Johar show
दीपिका पादुकोण - फोटो : यूट्यूब

विवादों से दूर रहना चाहती हैं दीपिका
रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने इस शो में आने से इसलिए इनकार किया है, क्योंकि वह अपने पर्सनल रिलेशनशिप पर बातचीत करके किसी भी तरह के विवादों में नहीं फंसना चाहती हैं। बता दें कि करण जौहर के इस शो में आए मेहमानों से करण जौहर उनकी पर्सनल प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सवाल पूछते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7: according to report SRK Ranbir Kapoor Deepika Padukone refuse to come on Karan Johar show
पठान फिल्म - फोटो : insta

किंग खान ने इसलिए बनाई दूरी
रणबीर और दीपिका के अलावा बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के भी इस बार शो में हिस्सा लेने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान, करण जौहर के इस टॉक शो के पिछले कई सीजन में बतौर मेहमान शिरकत कर चुके हैं। मगर इस बार वह शो में नहीं आएंगे। खुद करण जौहर भी पहले इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि शाहरुख इस बार उनके शो में नहीं आने वाले हैं। करण जौहर ने बताया था कि अपनी आगामी फिल्म 'पठान' के मद्देनजर शाहरुख खान इन दिनों लोगों से ज्यादा मिल-जुल नहीं रहे हैं। बता दें कि एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने इन तीनों स्टार्स के शो में न आने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसके जवाब में यूजर्स का कहना है, 'अच्छा फैसला है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शाहरुख अपनी व्यस्तता की वजह से शो में नहीं आ रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed