{"_id":"62dfa21442461f31db07089b","slug":"koffee-with-karan-new-promo-release-vijay-deverakonda-and-ananya-pandey-on-karan-johar-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan New Promo: विजय देवरकोंडा को सारा से लगा डर, करण का सवाल सुनकर उड़ा अनन्या के चेहरे का रंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee With Karan New Promo: विजय देवरकोंडा को सारा से लगा डर, करण का सवाल सुनकर उड़ा अनन्या के चेहरे का रंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:43 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 7 के चौथे एपिसोड का प्रोमो जारी हो गया है। इस बार करण जौहर के साथ काउच पर विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे नजर आने वाले हैं। नया प्रोमो रिलीज होते ही छा गया है। करण जौहर ने विजय और अन्नया पर सवालों की बौछार की है। वहीं करण जौहर के कई सवालों पर विजय देवरकोंडा शर्माते और बचते हुए नजर आए। लेकिन करण भी जवाब निकलवाने में अपनी कला दिखाते रहे। अनन्या और विजय देवरकोंडा पहली बार करण जौहर के शो में नजर आने जा रहे हैं। बता दें कि विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और ये फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में आने वाली है।
2 of 4
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
शो के प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि विजय देवरकोंडा और सारा अली खान ने एकसाथ मजेदार अंदाज में एंट्री ली। इसके बाद शुरू होती है करण जौहर के सवालों की गुगली, जिससे विजय बचते और शर्माते नजर आए। कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जान्हवी कपूर गेस्ट थे। इस दौरान सारा ने विजय देवरकोंडा को अपना क्रश बताया था। इस एपिसोड में पुराने एपिसोड की एक क्लिप चलाई गई, जिसमें सारा ये बात कहती नजर आईं। इसके बाद करण ने विजय से सवाल किया कि क्या तुम्हें चीज पसंद है?
करण जौहर के सवाल के जवाब में विजय देवरकोंडा ने कहा 'वह जानते हैं कि ये शो कहां जाने वाला है'। इसके बाद करण जौहर ने अनन्या पांडे के एक राज से पर्दा उठाया। उन्होंने अनन्या से पूछा मैंने तुम्हें अपनी पार्टी में देखा था। इस सवाल के जवाब में अनन्या करण को कुछ भी कहने से मना करने लगीं। लेकिन करण कहां शांत रहने वाले थे, उन्होंने एक और सवाल दाग दिया। करण जौहर ने अनन्या से पूछा कि तुम्हारे और आदित्य रॉय कपूर के बीच क्या चल रहा है? ये सवाल सुनकर तो जैसे अनन्या पांडे के चेहरे का रंग उड़ गया।
What happens when the bold and the beautiful spill their Koffee beans? You get our hottest episode yet✨
नए प्रोमो में ये सारे सवाल और सुनकर तो ऐसा लग रहा है कि लाइगर की स्टार कास्ट का ज्यादा देर तक काउच पर टिके रहना मुश्किल है। हालांकि प्रोमो जब इतना शानदार है तो शो एकदम बवाल मचाने वाला है। करण जौहर का ये नया एपिसोड गुरुवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।